हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मोहल्लावासियो...

    मोहल्लावासियों ने चोरी करते हुए चोर को दबोचा

    Abohar News
    चोरी किया सामान किया बरामद, आरोपी को किया पुलिस के हवाले

    चोरी किया सामान किया बरामद, आरोपी को किया पुलिस के हवाले Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय धर्म नगरी (Dharam Nagri) में बीती रात एक चोर एक घर में घुस गया जिसे के मालिकों ने रात्रि करीब 3 बजे काबू कर लिया और चोरी का सामान बरामद करते हुए पुलिस का सूचना दी, जिसे सुबह पुलिस के हवाले कर दिया गया गया। इस दौरान मोहल्लावासियों ने पुलिस प्रशासन पर चोरों पर कड़ी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए और काफी समय तक पुलिस कर्मचारी और मोहल्लावासी आमने सामने हुए रहे, जिसके बाद पुलिस पकड़े गए चोर को अपने साथ ले गई। Abohar News

    धर्मनगरी निवासी कशमीर सिंह ने बताया कि रात को पूरा परिवार घर के आंगन में सोया हुआ था तो एक युवक चोरी की नियत से उनके घर में घुस गया जब उन्हें आहट सुनाई दी तो उन्होंने उक्त युवक को काबू कर लिया, जिसके पास से घड़ी और मोबाईल बरामद हो गया जो उन्होंने उनके घर से चुराया था। उन्होंने इसकी सूचना 112 हैल्पलाईन पर दी और सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस की ओर से घायल चोर को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नही: मंडलायुक्त

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here