हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home सरसा Sirsa Rain : ...

    Sirsa Rain : बरसात से मकान की छत गिरी, मलबे में दबे दादा-पोती

    Sirsa News
    Sirsa Rain : बरसात से मकान की छत गिरी, मलबे में दबे दादा-पोती

    Sirsa Rain : ओढां (सच कहूँ/राजू)। गांव सुखचैन में बरसात के चलते वीरवार सुबह मकान की छत गिरने से दादा व पौत्री मलबे के नीचे दब गए तो वहीं 2 बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर दादा-पौत्री को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मुताबिक सुखचैन निवासी भजन सिंह बकरियां चराकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। वीरवार सुबह तेज बरसात हो रही थी तथा भजन सिंह, उसकी पौत्री महकदीप व अन्य बच्चे घर में मौजूद थे। Sirsa News

    शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे | Sirsa News

    बताया जा रहा है कि महकदीप स्कूल जाने से पूर्व अपने व अपने भाई बहनों के लिए बरामदे में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक बरामदे की कच्ची छत गिरने से महकदीप व उसके पास बैठा भजन सिंह दोनों मलबे के नीचे दब गए। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में महकदीप को काफी चोटें आई हैं। वहीं इस घटना में बरामदे में बंधी 2 बकरियों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जिला प्रशासन से भजन सिंह की आर्थिक सहायता करने की मांग की है। Sirsa News

    सरसा के इस छोटे से गांव के छात्र ने भरी बुलंद उड़ान! रच दिया कमाल का अविष्कार!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here