योगी आदित्यनाथ ने जीडीए की नंदग्राम भूखण्डीय योजना का किया विमोचन
- गाजियाबाद में 14 वर्ष बाद जीडीए की नई योजना, ई-लॉटरी से होगा पारदर्शी आवंटन
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की बहुप्रतीक्षित नंदग्राम भूखण्डीय योजना के ब्रॉशर का विधिवत विमोचन किया। लगभग 14 वर्ष के अंतराल के बाद प्राधिकरण द्वारा विकसित इस नई भूखण्डीय योजना को सुनियोजित शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।यह योजना जनपद गाजियाबाद के ग्राम नूरनगर, नंदग्राम (खसरा संख्या 96 एवं 97) में विकसित की जा रही है। डेढ़ दशक बाद प्रस्तुत की गई यह योजना नागरिकों को नियोजित एवं पारदर्शी प्रणाली के अंतर्गत आवासीय भूखण्ड प्राप्त करने का सशक्त अवसर प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह योजना गाजियाबाद में व्यवस्थित शहरी विस्तार को नई गति देगी तथा डिजिटल एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से आमजन का विश्वास और मजबूत करेगी। Ghaziabad News
योजना की प्रमुख विशेषताएँ
भूखण्ड आकार: 60 वर्ग मीटर से 221 वर्ग मीटर तक होगी और दर: 79,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर रहेगी। योजना की रेरा पंजीकरण संख्या: यूपी रेरा पीआरजे 932839/02/2026 है। आमजन के लिए योजना में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
ई-लॉटरी से होगा आवंटन
योजना के अंतर्गत सभी भूखण्डों का आवंटन गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्णतः पारदर्शी ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। आवंटन पत्र प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर डिजिटल रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित होगी।
आवेदन एवं भुगतान व्यवस्था | Ghaziabad News
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
पंजीकरण धनराशि भूखण्ड मूल्य का 10 प्रतिशत (आरक्षित वर्ग हेतु 5 प्रतिशत) निर्धारित की गई है। शेष धनराशि 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित 8 त्रैमासिक किस्तों में देय होगी।
पूर्ण भुगतान एवं रजिस्ट्री के पश्चात 36 माह के भीतर भूखण्ड का कब्जा प्रदान किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
इच्छुक आवेदक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू जीडीए गाजियाबाद डॉट इन पर निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ह्लनंदग्राम भूखण्डीय योजनाह्व को गाजियाबाद के सुनियोजित और पारदर्शी शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे मध्यमवर्गीय एवं आम नागरिकों को आवासीय भूखण्ड प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस मौके पर पुलिसयुक्त जे रविंद्र गौड़,डीएम रविंद्र मांदड़, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक,जीडीए वीसी नंदकिशोर कलाल,एडीसीपी राजकारन नैय्यर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:– Ballia Encounter: बलिया में चलीं पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां, 25 हजार का इनामी गो तस्कर काबू















