हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी छात्र की तलाश...

    छात्र की तलाश में तीसरे दिन भी चला सर्च अभियान, नतीजा सिफर

    Kairana News
    Kairana News: छात्र की तलाश में तीसरे दिन भी चला सर्च अभियान, नतीजा सिफर

    विगत शनिवार को आत्महत्या के इरादे से यमुना नदी में कूद गया था बीएएमएस का छात्र हिमांशु

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: यमुना नदी में कूदे हरियाणा के समालखा निवासी बीएएमएस के छात्र हिमांशु का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नही लग सका है। युवक आत्महत्या के इरादे से यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित पुल से यमुना में कूद गया था। Kairana News

    विगत शनिवार को हरियाणा के जनपद पानीपत के कस्बा समालखा की पंचवटी कॉलोनी निवासी हिमांशु(20) बॉर्डर पर स्थित ब्रिज से यमुना नदी में कूद गया था। युवक के आत्महत्या के इरादे से यमुना में छलांग लगाए जाने की आशंका है। नदी में कूदने से पूर्व युवक ने अपने परिजनों व दोस्तों को लोकेशन भी शेयर की थी। उसने ब्रिज पर खड़े बच्चों को अपना मोबाइल व टेबलेट देकर नदी में कूदने की वीडियों बनाने को कहा था। युवक हिमांशु बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी(बीएएमएस) का छात्र था। वह यमुनानगर जिले में स्थित चौधरी देवीलाल आयुर्वेद कॉलेज से बीएएमएस कर रहा था। घटना के बाद से ही युवक की तलाश जारी है। Kairana News

    पीएसी व प्राइवेट गोताखोर यमुना में सर्च अभियान चलाए हुए है। विगत रविवार को एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज ने भी यमुना नदी पर पहुंचकर सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को भी युवक की तलाश में यमुना में सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि शाम तक भी युवक का कोई सुराग नही लग पाया। वहीं, यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि यमुना नदी में कूदे युवक की तलाश में पीएसी व प्राइवेट गोताखोरों ने मोटरबोट के साथ में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– National Lok Adalat: ‘समय और धन की बर्बादी से बचने को राष्ट्रीय लोक अदालत का उठाएं लाभ’