हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कोरोना वारियर...

    कोरोना वारियरर्स की सेवा का सम्मान सेवादारों ने भेंट किए फलाहार

    The servicemen honored the service of Corona warriors

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। कोविड काल में पनपी संकट की घड़ी में लगातार सेवाएं दे रहे कोरोना वारियर्स को डेरा सच्चा सौदा लगातार सम्मान दे रहा है। आज इसी कड़ी में सेवादारों ने वारियरर्स को सैल्यूट कर सम्मान देते हुए फलाहार भेंट किया।

    The servicemen honored the service of Corona warriorsसेवादार चानण इन्सां ने बताया कि आज सेवादारों की टीमों ने कोरोना वारियर्स का उत्साहवर्धन करने के लिए पुरानी आबादी डिस्पेंसरी में सेवा कार्य कर रहे चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ, शहर में पुलिस बल द्वारा लगाए गए नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों व रिको में स्थित आक्सीजन प्लाट में लगातार कार्य कर रहे कार्मिकों को फलाहार भेंट किए। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के जिम्मेवार गोकुल इन्सां ने बताया कि लगातार कार्य कर रहे कोरोना वारियरर्स का उत्सहवर्धन करने का उद्देश्य उनकी सेवा भावना को सम्मान देना हैं ताकि वे इस संकट की घड़ी में लगातार आमजन का सहयोग करते रहे। फलाहार वितरण के इस कार्यक्रम में चानण सिंह, गोकुल इन्सां, राजकुमार इन्सां, अवतार कामरा, अशोक चांदगोठिया, दर्शन बिंलदी, रवि इन्सां व अरूण चांदगोठियां आदि सेवादार शामिल रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।