हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरकारी अस्पता...

    सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी पड़ रही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी

    Pratap Nagar News
    Pratap Nagar News: सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी पड़ रही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी

    ट्रामा सेंटर को छोड़कर किसी भी अस्पताल में नहीं है एक्सरे मशीन और अल्ट्रासाऊंड की सुविधा।

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की कमो लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है और अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की कमी पिछले कई वर्षों से लगातार बनी हुई है। इसको लेकर स्थानीय विधायक विधानसभा में भी मुद्दा उठा चुके है।

    किसी अस्पताल में मैडिकल ऑफिसर के पूरे के पूरे पद खाली पड़े हैं तो कहीं सीनियर मैडिकल का ऑफिसर का पद एडिशनल चार्ज दिया हुआ है। किसी अस्पताल में दंत सर्जन नहीं है तो किसी में फार्मेसिस्ट की कमी है। Pratap Nagar News

    इन सब कमियों के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर भारी असर पड़ रहा है, क्योंकि अस्पतालों में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के चलते लोगों को बेहतर इलाज महंगे दामों पर करवाना पड़ रहा है।

    जिला यमुनानगर के हैडक्वार्टर पर स्थित ट्रामा सेंटर को छोड़कर जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में एक्सरे मशीन और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

    जिले में कई जगह पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हैल्थ वैलनेस सेंटर के भवन बनाकर सरकार ने करोड़ों रुपए के प्रोजैक्ट तो शुरू कर दिए, लेकिन इन भवनों में बैठने के लिए विभाग के पास स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते लोगों को अपने

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य के प्रति सरकारी अस्पतालों की बजाय प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है।

    स्वास्थ्य विभाग में कर्मियों का टोटा इस प्रकार है कि फील्ड में जाने वाली ए. एन. एम. और नर्स के पद भी पिछले कई वर्षों से खाली पड़े हैं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम करने वाले वर्करों के भरोसे ही यह सब कार्य लिए जा रहे हैं।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छछरौली के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खारवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खदरी आते हैं। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट आता है। वहां भी चिकित्सकों की कमी निरंतर बनी हुई है।

    स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर में डाक्टरों की कमी के कारण सीनियर मैडिकल ऑफिसर का एक पद है वो पद भरा हुआ है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छछरौली में पिछले कई वर्षों से सीनियर मैडिकल ऑफिसर का पद रिक्त पड़ा है। Pratap Nagar News

    कहा कितने पद है खाली | Pratap Nagar News

    आपको बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छछरौली में एक पद सीनियर मैडिकल ऑफिसर का है, जोकि रिक्त पड़ा है। 7 पद मैडिकल ऑफिसर के हैं जिनमें से 1 पद भरे हुए हैं 6 खाली हैं। 2 पद फार्मेसिस्ट के एक पद भरा हुआ है एक खाली है

    नर्सिंग सिस्टर का एक पद है वह भरा हुआ है। स्टाफ नर्स के 8 पद हैं जिनमें से 5 भरे हुए हैं और 3 पद रिक्त पड़े हैं। डेंटल सर्जन का एक पद हैं वह भरा हुआ है। रेडियोग्राफर का तो पिछले काफी वर्षों से पद रिक्त ही पड़ा है।
    इसी प्रकार एमपीएचडब्ल्यू मेल के 3 पद हैं जिनमें से 1 पद भरा हैं 2 रिक्त पड़े हैं एमपीएचडब्ल्यू फीमेल के भी 3 पद हैं जिनमें से तीनों खाली पड़े हैं।

    इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर में सीनियर मेडिकल ऑफिसर का एक पद है वही भरा हुआ है। मेडिकल ऑफिसर के 7 पद हैं जिनमें से 2 भरे हुए हैं 5 रिक्त पड़े हैं। फार्मशिष्ट के दो पद हैं दोनों ही रिक्त हैं। स्टाफ नर्स के 8 पद हैं चार भरे हुए हैं चार रिक्त पड़े हैं।

    डेंटल सर्जन का एक पद है एक भरा हुआ है। नरसिंग सिस्टर का एक पद है एक भरा हुआ है। रेडियोग्राफर तो पिछले कई वर्षों से आया ही नहीं। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट में एम पी एच डब्ल्यू मेल के 6 पद हैं दो भरे हुए है चार रिक्त पड़े हैं और एमपीएचडब्ल्यू फीमेल के 6 पद हैं और छह के छह खाली पड़े हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट में मेडिकल ऑफिसर के 2 पद हैं। फार्मेसिस्ट का एक पद है एक भरा हुआ है। स्टाफ नर्स के 2
    पद हैं दोनों खाली पड़े हैं। डेंटल सर्जन का एक पद है एक भरा हुआ है। एमपीएचडब्ल्यू के 6 पद हैं जिनमें से एक भरा हुआ है पांच खाली पड़े हैं। एमपीएचडब्ल्यू फीमेल के 6 पद हैं जिनमें से केवल दो भरे हुए हैं चार खाली पड़े हैं। इस प्रकार खाली पड़े पदों की कमी से स्वास्थ्य विभाग के सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और आमजन को भी स्वास्थ्य विभाग की सभी सेवाओं का लाभ पूर्णता नहीं मिल पा रहा है। Pratap Nagar News

    एक्स रे मशीन की रहती है भारी डिमांड

    प्रताप नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को वर्ष 2019 में नए भवन की सौगात मिली थी और वर्ष 2022 तक सभी स्टाफ नए भवन में स्थानांतरित हो गया था। बताया जा रहा है कि कई वर्षों पहले यहां पर एक्स रे मशीन होती थी और मरीज भी काफी आते थे लेकिन कई वर्षों से एक्स रे मशीन धूल फांक रही है और अब वह चलने की हालत में नहीं रही। हालांकि प्रताप नगर में एक्स रे मशीन और ऑपरेटर की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन हर बार सिर्फ दावा सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाता है। कई बार यहां पर एक्स रे मशीन के लिए टीम का निरीक्षण हो चुका है लेकिन कोई लाभ नहीं हो रहा है जबकि ग्रामीण क्षेत्र होने और शहर से दूर होने कारण यहां पर एक्स रे करवाने वाले मरीजों की काफी संख्या रहती है। मरीजों को महंगे दामों पर एक्स रे करवाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है।

    एचकेआएएन के तहत भी कर्मियों की हुई भर्ती | Pratap Nagar News

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रताप नगर और छछरौली में एचकेआरएन के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती हुई है लेकिन उनके भी काफी स्टाफ कम है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर के अंतर्गत आने वाले खदरी,खारवन,कोट में कुल 42 कर्मियों में से कौशल के तहत 38 कर्मी आए और अब भी 4 पद खाली है। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर के अंतर्गत आने स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 30 चिकित्सक के स्थान पर 25 ही भरे हुए है जिनमें 5 पद खाली है।

    क्या कहते है सीनियर मेडिकल ऑफिसर | Pratap Nagar News

    इस बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर के सीनियर मैडिकल ऑफिसर डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस समय स्टाफ की पूरे जिले में कमी है। उनके यहां भी और उनके अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है जिसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया हुआ है और स्टाफ के लिए प्रपोजल बनाकर भेजा हुआ है।