हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश Haryana: पानी...

    Haryana: पानीपत में खेला जाएगा छठा टेनिस क्रिकेट फेडरेशन कप! देश भर से 12 टीमें लेंगी भाग

    Haryana News
    Haryana: पानीपत में खेला जाएगा छठा टेनिस क्रिकेट फेडरेशन कप! देश भर से 12 टीमें लेंगी भाग

    Tennis Cricket Federation Cup 2025: पानीपत Panipat (सन्नी कथूरिया)। आगामी 4 से 6 जून तक हरियाणा के पानीपत शहर में छठे टेनिस क्रिकेट फेडरेशन कप का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता डे-नाइट प्रारूप में खेली जाएगी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय टेनिस क्रिकेट संघ (टीसीएआई) द्वारा किया जा रहा है, जो अंतर्राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट महासंघ (आईटीसीएफ) से संबद्ध मान्यता प्राप्त संस्था है। प्रतियोगिता को ड्रीम लीग ऑफ इंडिया (डीएलआई) का सहयोग प्राप्त है। Haryana News

    फेडरेशन कप के माध्यम से भारतीय टेनिस क्रिकेट टीम के चयन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी, जो आने वाले अंतर्राष्ट्रीय मैचों में रूस और पोलैंड जैसी टीमों के विरुद्ध देश का प्रतिनिधित्व करेगी। टीसीएआई के अध्यक्ष श्री कन्हैया गुर्जर ने कहा, “हम ड्रीम लीग ऑफ इंडिया के सहयोग के लिए उनके आभारी हैं। उनका समर्थन टेनिस क्रिकेट के भविष्य को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। हमारे इस प्रयास से खिलाड़ियों को बेहतर मंच, अनुभव और अवसर प्राप्त होंगे।”

    ”प्रतियोगिता से उभरने वाली प्रतिभाओं को देखने के लिए उत्सुक” | Haryana News

    प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, गोवा, बिहार, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, विदर्भ, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई और मध्य प्रदेश से टीमों की सहभागिता रहेगी। डीएलआई के मुख्य रणनीतिकार चेतन्य नंदा ने कहा, “हम फेडरेशन कप से जुड़कर गौरवान्वित हैं और इस प्रतियोगिता से उभरने वाली प्रतिभाओं को देखने के लिए उत्सुक हैं। हमारा लक्ष्य है कि टेनिस क्रिकेट को जमीनी स्तर से प्रोत्साहन मिले और हर कोने से प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आएं।”

    उन्होंने यह भी बताया कि ड्रीम लीग ऑफ इंडिया के आगामी संस्करणों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को टेनिस क्रिकेट बॉल विश्व कप और एशिया कप जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। ड्रीम लीग ऑफ इंडिया में दो वर्ग होंगे — जूनियर श्रेणी (13 से 18 वर्ष) तथा सीनियर श्रेणी (18 वर्ष से ऊपर)।

    प्रत्येक वर्ग में छह-छह फ्रेंचाइज़ी टीमें भाग लेंगी। लीग के लिए 860-860 खिलाड़ियों का चयन निष्पक्ष ट्रायल्स के माध्यम से किया जाएगा, जिनकी नीलामी कर फ्रेंचाइज़ी अपनी टीमों का गठन करेंगी। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट महासंघ के चयनकर्ता नीलामी में शामिल खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम के लिए अंतिम चयन करेंगे, जिससे खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर खेलने का सुनहरा अवसर मिलेगा। Haryana News

    PBKS vs MI IPL 2025 Final: पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची ये टीम! एक खिलाड़ी मुंबई पर पड़ा भारी!