हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Imd Alert: का...

    Imd Alert: कानों में गूंजेगी बादलों के गरजने की आवाज, इन राज्यों में होगी भयंकर बारिश

    Imd Alert
    Imd Alert: कानों में गूंजेगी बादलों के गरजने की आवाज, इन राज्यों में होगी भयंकर बारिश

    Imd Alert: हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। मानसूनी सीजन में जून से लेकर अब तक सम्पूर्ण उत्तरभारत में जमकर बारिश हुई। इनमें पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाके भी शामिल हैं। आगामी 4 दिनों तक अब हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में मानसून सुस्त रहने वाला है। भारत मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में 10 अगस्त तक किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में महज बूंदाबांदी हो सकती है। राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। पर भारी या अतिभारी बारिश का अलर्ट सिर्फ उत्तराखंड व हिमाचल में जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक राजस्थान राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में सामान्य से कहीं अधिक बारिश हुई है।

    हरियाणा में भी जून से लेकर 6 अगस्त तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। ध्यान रहे कि दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम जून से सितंबर तक चार महीने का होता है। इस दौरान उत्तरभारत में खूब बारिश होती है। पर राजस्थान में मानसून 2 महीनों से ज्यादा एक्टिव नहीं रहता। आमतौर पर मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में आता है और सितंबर की शुरुआत में वापस लौटना शुरू कर देता है। लेकिन इस बार राजस्थान में भी मानसून ने समय से पहले दस्तक दी थी।

    स्काईमेट वेदर के अनुसार इस साल राजस्थान में 80 पार्टीशन से अधिक अतिरिक्त बारिश दर्ज हुई है। अगले एक हफ्ते या उससे ज्यादा समय तक बारिश की गतिविधि धीमी रहेगी। अगर बारिश होती भी है तो बहुत ही हल्की और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों तक ही सीमित रहेगी।

    सीमित क्षेत्रों में सिमट जाएगा मानसून | Imd Alert

    फिलहाल ‘ब्रेक मानसून’ की स्थिति बनी हुई है और बारिश सीमित क्षेत्रों तक सिमट गई है। इस क्षेत्रों में उत्तराखंड व हिमाचल सहित पहाड़ी इलाके शामिल हैं। मानसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा उत्तर दिशा में तराई में खिसक गया है। बता दें, मानसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा हरियाणा व राजस्थान में बारिश लाने के लिए मुख्य भूमिका निभाता है। पिछले तीन दिनों इन इलाकों में मौसम लगभग शुष्क रहा है, कही भी तेज़ बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने अभी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई हुई है।