प्रदेश सरकार द्वारा अहिल्याबाई के नाम से दो एकड़ भूमि पर बनवाया जाएगा म्यूजियम: मुख्यमंत्री

Kurukshetra News
Kurukshetra News: कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सैनी।

पिपली में मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का किया गया भव्य आयोजन

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Kurukshetra News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में हमें लोकमाता अहिल्याबाई के पदचिन्हों पर चलना होगा और उनकी तरह न्याय देना होगा, विकास करना होगा और संस्कृति को सहेजना होगा। आज अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम समाज की सेवा करेंगे और बेटियों को शिक्षा और समान अधिकार देंगे। Kurukshetra News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पिपली स्थित अनाज मंडी में मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पाल गडरिया समाज की ओर से मुख्यमंत्री को पगड़ी, शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। Kurukshetra News

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर दो एकड़ भूमि पर एक म्यूजियम का निर्माण कराया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी उनके जीवन और कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर प्रेरित हो सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पाल गडरिया समाज की सहमति से किसी एक गांव या शहर में मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के नाम से प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने पाल गडरिया समाज धर्मशाला कुरुक्षेत्र को अपने स्वैच्छिक कोष से 31 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कैबिनेट कृष्ण लाल पंवार, महीपाल ढांडा, रणबीर गंगावा, श्याम सिंह राणा, सांसद नवीन जिंदल और राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा की ओर से भी 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

अहिल्याबाई होलकर केवल एक शासक नहीं, बल्कि नारी शक्ति की जीती-जागती मिसाल थी | Kurukshetra News

सीएम ने कहा कि मातेश्वरी अहिल्याबाई जी का जन्म 31 मई, 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ। उस युग में जब महिलाओं को शासन, शिक्षा और स्वतंत्रता से वंचित किया जाता था, तब अहिल्याबाई जी ने समाज की जंजीरों को तोड़ा और नारी शक्ति का एक दिव्य उदाहरण बनकर उभरी। अहिल्याबाई ने यह साबित कर दिखाया है कि जब एक नारी अपने कर्तव्य पथ पर अडिग हो जाती है तो वह युगों को बदल देती है।

अहिल्याबाई होलकर जी केवल एक शासक नहीं थी, वे नारी शक्ति की जीती-जागती मिसाल थी। अहिल्याबाई ने किसानों को कर में राहत दी, व्यापार को बढ़ावा दिया और वर्ग के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए तेजी से अग्रसर हैं। Kurukshetra News

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशे को जड़ से खत्म करने का ले संकल्प

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है। तंबाकू धीमा जहर है जो कि शरीर को अंदर से खोखला करता है और धीरे-धीरे जीवन को निगल लेता है। इस दिन हम सभी मिलकर संकल्प लें कि समाज को स्वस्थ रखने के लिए तंबाकू नहीं बल्कि स्वास्थ्य, सेवा और संस्कार का चयन करेंगे और नशे को जड़ से खत्म करने में अपना योगदान देंगे।

देश के पहले 3 मुख्यमंत्रियों में शुमार है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नाम: बडौली

प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रत्येक समाज को सम्मान देते हुए महापुरुषों की जयंती को प्रदेश स्तर पर मनाने का काम किया है। इन समारोह में मुख्यमंत्री स्वयं मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर समाज को दिए जाने वाले सम्मान को चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाडवा की जनता ने विधायक के रूप में नायब सिंह सैनी को चुना। अब देशभर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सुना जा रहा है। उनकी मुस्कुराहट और लाड-प्यार के चलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के टॉप-3 मुख्यमंत्रियों में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं लाकर विकास कार्य शुरू करवा रही है। Kurukshetra News

ये गरीब, कमेरे वर्ग की सरकार है। जो व्यक्ति प्रदेश में सुख-शांति चाहता है वो आगे भी अपनी सरकार को बनाए रखें। इस दौरान व्हिप चीफ एवं विधायक रामकुमार कश्यप, सांसद रामचंद्र जांगडा, बावल विधायक कृष्ण कुमार, खरखोदा विधायक पवन, पूंडरी विधायक सतपाल जांबा, विधायक कपूर वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिजार्पुर, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, भाजपा वरिष्ठ नेता वेदपाल एडवोकेट, सुभाष कलसाना, जयभगवान शर्मा डीडी, धूमन सिंह किरमच, हरियाणा पाल गडरिया धर्मशाला के अध्यक्ष शमशेर सिंह, डीआईएनटी के अध्यक्ष जयसिंह पाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– निस्वार्थ सेवा कर लोगों की मदद कर रही संकल्प फाउंडेशन ने लगाया भंडारा