हमसे जुड़े

Follow us

23.2 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home देश उल्टा चोर पहु...

    उल्टा चोर पहुंचा कोतवाली! एफआईआर लिखवा की न्याय की मांग

    Jharkhand News
    उल्टा चोर पहुंचा कोतवाली! एफआईआर लिखवा की न्याय की मांग

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें चोरी करने आए बदमाशों ने खुद ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सत्यारी टोला का है। घटना 4-5 जून की रात करीब एक बजे की है, जब छह चोर एक मकान में चोरी के इरादे से घुसे। आरोप है कि उन्होंने अलमारी से सोने की चेन और कुछ नकदी चुराई। इसी बीच घर के मालिक की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया, तो चोरों ने उसका मुंह दबाने की कोशिश की। जब वह शांत नहीं हुआ, तो उसे पास के कुएं की ओर ले जाकर डुबोने का प्रयास किया। Jharkhand News

    मकान मालिक की चीख-पुकार सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंच गए और चोरों को घेर लिया। उनमें से चार को पकड़ लिया गया, जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों में से एक, पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी विजय कुमार ने पुलिस से शिकायत की कि गांव वालों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसका हाथ टूट गया और उसके साथियों को भी गंभीर चोटें आईं।

    पकड़े गए चोरों की पहचान विजय कुमार, कमलेश चौहान, पंकज डोम और जान सिंह के रूप में हुई है। फरार आरोपियों के नाम माडू चौहान और करन चौहान बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी कुख्यात “लुंगी-बनियान” गिरोह के सदस्य हैं, जो चोरी के वक्त खास पोशाक पहनते हैं और शरीर पर तेल लगाते हैं ताकि पकड़ में न आएं। 5 जून की सुबह ग्रामीणों ने चारों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जबकि विजय कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच भी की जा रही है। मामला अब कानूनी प्रक्रिया के अधीन है। Jharkhand News

    Rahul Gandhi: राहुल गांधी के ‘मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर रमेश बिधूड़ी ने किया इस बड़ा दाव…