हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी वैदिक मंत्रोच...

    वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंज उठा गांव निरपुडा का वातावरण

    Kairana News
    Kairana News: वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंज उठा गांव निरपुडा का वातावरण

    गांव में चल रहा तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ धूमधाम से हुआ सम्पन्न

    • यज्ञ में दूर-दराज से धर्म, समाज एवं शिक्षा जगत से जुड़े विद्वानों ने लिया भाग

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जनपद बागपत के बिनौली क्षेत्र के गांव निरपुड़ा में चल रहा तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया। इस दौरान यज्ञ की ब्रह्मा भूमिका निभा रहे डॉ. प्रवीण विद्यालंकार साहित्यकार लखनऊ ने अपने प्रवचन में कहा कि आज के युग में सबसे बड़ा ज्ञानी वही है जो आत्म अभिमानी है। उन्होंने कहा कि संसार में बढ़ते तनाव और अवसाद को केवल आत्मबल और ईश्वर स्मरण से ही दूर किया जा सकता है। तनाव मनुष्य के पतन का प्रमुख कारण बनता जा रहा है। Kairana News

    यदि मनुष्य परमात्मा के चित्र और चरित्र को स्मरण कर अपने जीवन में उतार ले तो वह स्वयं चरित्रवान बन सकता है। डॉ. विद्यालंकार ने कहा कि दृष्टि का परिवर्तन करो, सृष्टि स्वयं बदल जाएगी। उन्होंने अन्न दोष, अंग दोष और लक्ष्यहीन जीवन को मनुष्य की सबसे बड़ी कमजोरियां बताया। कहा कि लक्ष्यहीन व्यक्ति का जीवन कौड़ी के समान मूल्यहीन होता है। डॉ. सतेंद्र आर्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सच्चाई का मार्ग सदैव मनुष्य को उन्नति की ओर ले जाता है। झूठ और छल-कपट से सफलता भले मिल जाए, परंतु वह क्षणिक होती है। यज्ञ के उपरांत आयोजित कार्यक्रम का कुशल संचालन उत्तर-प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा ने किया। उन्होंने युवाओं को विकृतियों को त्यागकर धर्म मार्ग अनुसरण करने का आह्वान किया।

    उत्तराखंड राज्य के जनपद हरिद्वार में स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश शास्त्री तथा गुरुकुल चोटीपुरा जनपद अमरोहा से आचार्य डॉ. सुमेधा आर्य ने भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रताप सिंह, पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक सुधीर चौधरी व महराब चौधरी एवं अध्यक्ष संदीप इन्सां तथा मांगेराम आर्य, हरपाल आर्य, विजय सिंह राठी, जसवीर आर्य, प्रेमवीर राणा, ब्रजपाल आर्य, हरफूल अमीन, रामकुमार, उदयवीर, प्रेम सिंह वेदवान, पंडित बिल्लू शर्मा, मैनपाल समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– जंधेड़ी गौशाला के केयरटेकर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज