हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home सरसा सरसा के इस गा...

    सरसा के इस गांव के सरकारी स्कूल के शौचालय ने ले ली छात्र की जान

    Sirsa News
    सरसा के इस गांव के सरकारी स्कूल के शौचालय ने ले ली छात्र की जान

    ओढां, राजू। ओढां खंड के गांव ख्योवाली के राजकीय उच्च विद्यालय में शौचालय की दीवार के नीचे दबने से 14 वर्षीय एक छात्र की जान चली गई। मृतक 9वीं कक्षा का छात्र था। घटना वीरवार सायं छुट्टी के बाद की है। परिजनों ने बिना विभागीय कार्रवाई व पोस्टमार्टम के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। Sirsa News

    शौचालय की दीवार फांदकर किया था पवन ने प्रवेश | Sirsa News

    जानकारी मुताबिक बीते वीरवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद करीब पौने 5 बजे छात्र पवन कुमार विद्यालय की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ था। जिसके बाद वह दीवार के साथ बने शौचालय में शौच हेतु चला गया। इसी दौरान शौचालय के आगे बनी करीब 5 फुट ऊंची दीवार अचानक पवन के ऊपर आ गिरी। धमाके की आवाज सुनकर आस-पड़ोस की दुकानों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पवन को लहूलुहान अवस्था में मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

    जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए सरसा से रोहतक रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन पवन को सरसा के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी मौत हो गई। परिजन बिना विभागीय कार्रवाई व पोस्टमार्टम के पवन को घर ले आए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक 3 बहन-भाई हैं। उसका एक बड़ा भाई 18 वर्षीय पंकज मंदबुद्धि है। मृतक के परिजनों की आर्थिक दशा काफी दयनीय है। उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। घटना के बाद से परिवार सदमे में है।

    बता दें कि विद्यालय के साथ खेल परिसर बना हुआ है। जिसका एक रास्ता जोहड़ के पास से है और दूसरा रास्ता स्कूल से होकर निकलता है। बच्चे खेल परिसर में जाने के लिए शॉर्टकट रास्ते से विद्यालय की दीवार फांदकर भी निकल जाते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि पवन इसी शॉर्टकट से जा रहा था। इससे पहले वह शौचालय में चला गया। जहां ये हादसा हो गया। Sirsa News

    530 से भी अधिक पदक जीत चुके इस 91 वर्षीय ‘नौजवान’ खिलाड़ी ने जीत का श्रेय Saint Dr MSG को…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here