हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में क...

    हरियाणा में कोरोना संक्रमण के सात नये मामलों के साथ कुल संख्या 221 पर पहुंची

    Measles Disease

    राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 28776 तक पहुंच गया है (corona in Haryana)

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के सात नये मामले आने के बाद राज्य में इनकी संख्या बढ़ कर अब 221 हो गई है। वहीं इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 82 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस तरह राज्य में कोरोना सक्रिय 137 मामले हैं। (corona in Haryana) राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना की स्थिति को लेकर शुक्रवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में आज नूंह से पांच और पंचकूला से कोरोण संक्रमण के दो नये मामले आये। राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 28776 तक पहुंच गया है जिनमें से 14040 लोगों ने क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 14726 निगरानी में हैं।

    अब तक 8796 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये जिनमें से 7094 नेगेटिव तथा 14 इतालवी नागरिकों समेत 221 पॉजिटिव पाये गये। 1495 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 221 पॉजिटिव मरीजों में से 82 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना के कारण अब करनाल और रोहतक दो मौतें होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है। हालांकि इनके अलावा अम्बाला निवासी कोरोना मरीज की चंडीगढ़ के पीजीआई में तथा हरियाणा निवासी एक पुलिस कर्मी की दिल्ली में मौत हुई है जिसका बुलेटिन में कोई जिक्र नहीं है।

    बुलेटिन के अनुसार 221 पॉजिटिव मामलों में 24 विदेशी हैं

    • इनमें 14 इतालवी, छह श्रीलंकाई तथा एक-एक नेपाल से हैं।
    • थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं।

    64 मरीज देश के अन्य राज्यों से हैं। इनमें 11 उत्तरप्रदेश, दस हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार आठ-आठ, छह महाराष्ट्र, पांच केरल, चार पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर तीन, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो, पंजाब, कर्नाटक और असम का एक-एक मामला शामिल है।

    कोरोना के राज्य में आज नूंह से पांच और पंचकूला से दो नये मामले सामने आये

    राज्य में अब नूंह में 55, फरीदाबाद में 33, गुरूग्राम में 32, पलवल में 30, पंचकूला 16, अम्बाला में सात, करनाल में छह, पानीपत में पांच, सिरसा में सोनीपत चार-चार, यमुनानगर में तीन, भिवानी, हिसार, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र में दो-दो, चरखी दादरी, फतेहाबाद और रोहतक में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।

    • कुल पॉजिटिव मामलों में से गुरूग्राम में 17, फरीदाबाद 13
    • पलवल 11, नूंह और पानीपत में चार-चार
    • करनाल तीन, अम्बाला, भिवानी, सिरसा और पंचकूला दो-दो
    • हिसार, फतेहाबाद , नूंह और सोनीपत में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
    • इनके अलावा 13 इतालवी नागरिकों को भी ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।
    • राज्य में करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की बुलेटिन में जानकारी दी गई है।
    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।