हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा ट्राला

    Abohar News
    Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा ट्राला

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। Abohar Road Accident: अबोहर में हनुमानगढ़-आलमगढ़ बाइपास पर पशु को बचाने के चक्कर में सोमवार सुबह एक ट्रक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे जहां ट्राला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं सड़क के किनारे लगी सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई। रामपुरा फूल निवासी चालक हरिंदर सिंह पुत्र जंगीर सिंह और परिचालक गुरसेवक सिंह पुत्र हरजीत सिंह ने बताया कि वह अपने किसी दोस्त का ट्राला लेकर रामपुरा फूल से पशु आहार भरकर श्रीगंगानगर ले जा रहे थे। Abohar News

    जब वह हनुमानगढ़-आलमगढ़ बाइपास के बीच रास्ते पर पहुंचे तो बीच सड़क में खड़े आवारा पशु को बचाने के लिए गाड़ी साइड की, लेकिन आवारा पशु भागकर उनकी गाड़ी के आगे आ गए। जिससे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। ट्राले का टायर फटने के कारण गाड़ी सड़क किनारे लगी सोलर प्लेटों से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार हरिंदर सिंह व गुरसेवक सिंह के मामूली चोटें लगी है। जबकि गाड़ी का लगभग तीन लाख रुपए का नुकसान हो गया है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: ड्राइवर को आई झपकी, नहर में जा गिरी गाड़ी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here