हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आश्चर्यजनक : ...

    आश्चर्यजनक : चिकित्सा जगत के इतिहास में अपने आप में अनोखा मामला

    The unique case in the history of medical world itself

    हरदोई (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में चिकित्सा जगत को हैरान करने वाले मामले में एक व्यक्ति के पेट में महिला प्रजनन अंग (बच्चादानी) का पता चला है। दरअसल, हार्निया का आॅपरेशन कराने आए एक 50 साल के व्यक्ति के पेट में डॉक्टरों को महिला प्रजनन अंग ‘बच्चादानी’ नजर आई। डॉक्टरों को इसका पता तब चला जब उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सुरक्षित आॅपरेशन करके उनके पेट में मौजूद महिला अंगों को निकाल दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा केस उन्होंने पहली बार देखा है। इससे पहले 1939 में इस तरह का रेयरेस्ट केस रिपोर्ट किया गया था।

    उत्तर प्रदेश : अधेड़ के पेट में मिली बच्चेदानी

    हरदोई जिले के सेठ नवल किशोर उर्मिला देवी चिकित्सालय में भर्ती 50 साल के शरीफ अली का मामला चिकित्सा जगत के इतिहास में अपने आप में अनोखा है। शरीफ पेट में दर्द के कारण हर्निया का आॅपरेशन कराने इस चिकित्सालय के सर्जन डॉक्टर विनीत वर्मा के पास पहुंचे थे। हर्निया के आॅपरेशन के दौरान डॉ विनीत वर्मा ने उनके पेट का जब अल्ट्रासाउंड कराया तो डॉक्टर यह देखकर हैरान रह गए कि उनके पेट में महिलाओं की तरह होने वाले अंग मौजूद है। पुरुष के पेट में महिलाओं की बच्चेदानी और टेस्टिस दिखाई पड़े। डॉक्टरों के मुताबिक इसे पर्सिस्टेंट म्युलरियन डक्ट सिंड्रोम नामक बीमारी कहते हैं जो बहुत रेयर बीमारी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।