हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सामाजिक कुरीत...

    सामाजिक कुरीतियों को त्यागने से ही समाज का उत्थान संभव है: कप्तान सिंह 

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News सामाजिक कुरीतियों को त्यागने से ही समाज का उत्थान संभव है: कप्तान सिंह 

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)।  जाट महासभा इंदिरापुरम के तत्वावधान में रविवार को कनावनी पुलिया  स्थित सत्यम फार्म हाउस में  भव्य होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सभी सदस्यों की मौजूदगी में जाट परिवार की पत्रिका का भी विमोचन हुआ और कप्तान सिंह व यतेन्द्र सिंह आदि गणमान्य सदस्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले जाट समाज के होनहार बच्चों को पुरस्कृतकर होशला बढ़ाया। अखिल भारतीय जाट महासभा के  राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर सिंह खोखर ने मालती सांगवान को अखिल भारतीय जाट महासभा ,महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।  महाराजा सूरजमल मेमोरियल संस्थान के प्रेसिडेंट  कप्तान सिंह ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के त्यागने से ही जाट समाज का उत्थान संभव है।

    समाज में शिक्षा की अलख जगा कर ही युवाओं को व्यसनों से दूर किया जा सकता है। इससे समाज का हित भी होगा और परिवार का कल्याण भी। समाज में फिर से जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। वरना वह दिन दूर नहीं जब शहरों में आए एकल परिवारों से समाज की पहचान की खत्म हो जाएगी। विकास जरूरी है, लेकिन सामूहिकता का विकास करके  हम समाज को गति दे सकते हैं। इसके लिए महिलाओं की भागीदारी भी कार्यक्रमों में अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राम हमारे रोम-रोम में है। हम हर काम राम से ही शुरू  करते हैं, वह हमारे आराध्य हैं, लेकिन राम के नाम पर व्यापार करने वालों का तिरस्कार करना होगा। तभी होली मिलन जैसे कार्यक्रमों की सार्थकता होगी।हरियाणवी सिंगर हरमीत दीवाना के गानों ने समा बांध दिया।कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई।

    होली मिलन कार्यक्रम में ये गणमान्य अन्य रहे मौजूद

    इस मौके पर अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर सिंह खोखर ,जाट महासभा इंदिरापुरम के अध्यक्ष यतेन्द्र सिंह तेवतिया, संरक्षण वीरेंद्र ढाका, मोहन सांगवान, डॉ. अनिल चौधरी, चौधरी रणबीर सिंह, डॉ.तरुण तेवतिया ,नितिन सरोहा, जसपाल सिंह, संजीव तेवतिया, अमित चौधरी, जसपाल गिल, जतिन तेवतिया,रविंद्र सिंह  विजय चौधरी, रविंद्र मलिक , हर्षवर्धन संजय चौधरी एटीएस आदि गणमान्य उपस्थित रहें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here