हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    President Award: श्रीगंगानगर के इस छोटे से गांव के सरकारी स्कूल के उप-प्राचार्य डॉ. बलजिंद्र सिंह बराड़ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

    Sri Ganganagar News
    President Award: श्रीगंगानगर के इस छोटे से गांव के सरकारी स्कूल के उप-प्राचार्य डॉ. बलजिंद्र सिंह बराड़ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

    President Award श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। श्रीगंगानगर जिले के पदमपर उपखंड के गांव 4 जेजे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. बलजिंद्र सिंह बराड़ को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने उन्हें प्रशंसा पत्र भेटकर सम्मानित किया। श्री बराड़ को यह पुरस्कार शिक्षा में रोचक कार्य के साथ सह-शिक्षा में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से करवाने व पर्यावरण संरक्षण में पर्यावरण पाठशाला की गतिविधियों के माध्यम से पीएम पोषण योजना में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। Sri Ganganagar News

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले दो बलजिंद्र सिंह बराड़ मूल रूप से रायसिंहनगर तहसील क्षेत्र के गांव 6 टीके निवासी है तथा पिछली बार उनको राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल से श्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार मिला था। उप-प्राचार्य डॉ. बराड़ ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए बहुत ही कठिन मेहनत की है। उन्हें ब्लॉक, जिला, स्टेट और नेशनल स्तर तक प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजरना पड़ा है। बराड़ ने 2015 से यूनेस्को के प्रोजेक्ट यूएनसीसीडी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

    श्री बराड़ ने कबाड़ से जुगाड़ के साथ आईसीटी के प्रयोग से शिक्षण, अंग्रेजी विषय की पाठ्य सामग्री का सरलीकरण कर, कार्यालयों के अनुपयोगी पृष्ठों के बैक साइड में नोट्स प्रिंटएबल उपलब्ध करवाने का उल्लेखनीय कार्य किया है। श्री बराड़ द्वारा हस्तलेखन सुधार हेतु कई माड्यूल की माय स्किल नामक पुस्तक बनाई गई है। श्री बराड़ ने प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों हेतु निशुल्क खिलौना बैंक तथा निशुल्क स्टेशनरी बैंक की स्थापना की है। Sri Ganganagar News

    Jio 8th anniversary offer: जियो अपने 8 साल पूरे होने पर उपभोक्ताओं को दे रहा ये धांसू ऑफर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here