हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान चोरी के इरादे...

    चोरी के इरादे से दीवार फांद मकान में घुसा युवक, ग्रामीणों ने पकड़ की धुनाई

    Hanumangarh News
    ग्राम पंचायत दो केएनजे का मामला

    ग्राम पंचायत दो केएनजे का मामला | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिला मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत दो केएनजे में बुधवार सुबह नशेड़ी प्रवृत्ति का एक युवक चोरी (Theft) के इरादे से दीवार फांदकर सूने घर में घुस गया। उसने घर में घुसकर वहां रखे गल्ले का ताला तोड़कर कुछ रुपए चुरा लिए। तभी अचानक मकान मालिक व उसकी पत्नी घर आए तो इन्हें देखकर यह युवक दीवार फांदकर भागने लगा लेकिन शोर सुनकर वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ उसकी धुनाई कर दी।

    इस मौके पर मौजूद ग्रामीण दर्शनसिंह ने बताया कि दो केएनजे, आईटीआई बस्ती में चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। ज्यादातर नशेड़ी प्रवृत्ति के युवक रात के साथ दिन में छुटपुट चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह दो केएनजे के वार्ड दस निवासी बूटासिंह व उसकी पत्नी मूर्तिदेवी घर के गेट पर ताला लगाकर गेहूं लेने के लिए राशन डिपो गए हुए थे। इसी दौरान डबलीराठान का एक युवक दीवार फांदकर बूटासिंह के घर में घुस गया। उसी समय बूटासिंह व उसकी पत्नी घर पहुंच गए। इन्हें देखकर यह युवक दीवार फांदकर भागने लगा। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने उसे पकड़ लिया। Hanumangarh News

    उन्होंने उक्त युवक को पकड़ घर में घुसने का कारण पूछा तो उसका कहना था कि वह अपने कबूतर लेने आया है। लेकिन जब बूटासिंह व उसकी पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो गल्ले का ताला टूटा हुआ था। उसमें से कुछ रुपए गायब थे। इसके अलावा कागजात भी इधर-उधर बिखेर दिए लेकिन उसे घर पर कीमती सामान नहीं मिला। सूचना पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने कहा कि नशेड़ी प्रवृत्ति के युवकों से वे काफी परेशान हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि को गश्त की मांग की। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– पचास साल बाद 11 अगस्त को चंद्रमा के लिए उड़ान भरेगा रूस का यान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here