हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home देश Hisar Acciden...

    Hisar Accident: भट्ठे की दीवार के नीचे सो रहे थे बच्चे, गिरी दीवार, चार मासूमों की गई जान

    Hisar Accident

    Hisar Childrens Accident: हिसार (एजेंसी)। हरियाणा में हिसार जिले के नारनौंद के पास बुढ़ाना गाँव में ईंट भट्ठे पर देर रात को दीवार गिरने से 7 बच्चे दब गए। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों की उम्र 3 महीने से 9 साल के बीच बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का कार्य किया। घायलों को हिसार के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के वक्त मजदूर सो रहे थे। Hisar Accident

    दरअसल, नारनौंद के बुढ़ाना गाँव में एक ईंट भट्ठे पर कई मजदूर काम करते हैं। रात को भट्ठे की चिमनी से जुड़ी दीवार गिर गई। इसमें मजदूरों के परिवार दब गए। मृतकों में 3 महीने की निशा, करीब 9 साल का सूरज, 9 साल का विवेक और 5 साल की नंदिनी शामिल हैं।

    बताया जा रहा है कि चिमनी के पास बनी दीवार के नजदीक सभी बच्चे सो रहे थे। यह दीवार चारों ओर से घिरी हुई है और इसमें बाहर जाने का एक बड़ा गेट है। जहां बच्चे सो रहे थे, वहीं पक्की ईंटों की दीवार थी जो बच्चों पर गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल 3 बच्चों को मलबों से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, मगर उनको हिसार रेफर कर दिया गया। इसी दौरान रास्ते में 3 महीने की बच्ची ने दम तोड़ दिया। Hisar Accident

    सिरसा का ये युवक नकली इंस्पेक्टर असली पुलिस पर झाड़ रहा था रौब तो…!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here