हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजीनामा के ब...

    राजीनामा के बाद भी नहीं लेकर गया घर, खुद पहुंची तो मारपीट-छीनाझपटी!

    Kairana News
    Kairana News:

    पीहर रह रही पत्नी ने दर्ज करवाया मुकदमा | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पति के अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध के चलते पीहर रह रही पत्नी को पंचायत में राजीनामा होने के बावजूद पति अपने घर नहीं लेकर गया। इस पर जब पत्नी खुद अपने ससुराल गई तो पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की व रुपए-मोबाइल फोन तथा गहने छीन लिए। इस संबंध में पत्नी की ओर से पति सहित ससुराल पक्ष के नौ जनों के खिलाफ महिला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

    पुलिस के अनुसार अपने पीहर दो एलके लखूवाली में रह रही सतार बीबी (35) पुत्री मोहम्मद रमजान ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 17 वर्ष पूर्व इकबाल खान पुत्र अल्लायार निवासी लखूवाली हैड के साथ हुई थी। उसके चार पुत्रियां हैं। उसके पति के दो वर्षों से लखूवाली हैड की ही रहने वाली एक अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध हैं। इस बात को लेकर पिछले दो वर्षों से उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। उसका पति इकबाल खान उसे व उसकी पुत्रियों को अपनी सम्पति से बेदखल करना चाहता है। पुत्र नहीं होने के कारण भी उसका पति उससे मारपीट करता। Hanumangarh News

    पिछले करीब छह माह से अपने पिता के घर रह रही है महिला

    इससे तंग आकर वह पिछले करीब छह माह से अपने पिता के घर रह रही है। दस जून को हुई पंचायत में उसका व उसके पति के विवाद का निपटारा कर दिया गया था। उसका पति इकबाल खान पंचायत के समक्ष अपनी गलती मान कर उसे वापस अपने घर लेकर जाने के लिए राजी हो गया था। लेकिन उसके पश्चात भी इकबाल खान उसे अपने घर नहीं लेकर गया। 17 जून को जब वह शाम के करीब 5 बजे अपने ससुराल घर गई तो इकबाल खान ने अपनी तीन बहनों जैता बीबी, जुले खां बीबी व मलकां बीबी, मुन्सफ अली, रजाक पुत्र अहमदयार खां, गुलाम खाजा पुत्र चानण खां, राजा पुत्र सीन खां, जुबेर पुत्र रफीक मौलवी आदि के साथ मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।

    जान से मारने की कोशिश की। उससे पांच हजार रुपए, मोबाइल फोन व पहने हुए गहने छीन लिए। इस बात का पता चलने पर उसका भाई हजरत अली छुड़ाने के लिए आया तो इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसे ले जाने नहीं दिया। उसके बाद उसकी बहन शहनाज बीबी उसे छुड़ाने के लिए आई। इसके बाद उसके भाई व बहन ने मिलकर किसी तरह उसे छुड़ाकर टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में इलाज करवाया। पुलिस ने दहेज प्रताडऩा, मारपीट व छीनाझपटी के आरोप संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच थाना प्रभारी कविता पूनिया कर रही हैं। Hanumangarh News

    ज्वैलर्स से लाखों के जेवरात बनवाए, रुपए मांगे तो बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here