हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Atul Subhash ...

    Atul Subhash Suicide Case: गुरुग्राम में छिपी थी बेंगलुरु में आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी

    Gurugram News
    Atul Subhash Suicide Case: एआई इंजीनियर अतुल सुभाष (फाइल फोटो) व गिरफ्तार उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया।

    सेक्टर-56 के एक पीजी में बेंगलुरु पुलिस ने छापा मारकर किया गिरफ्तार

    • अतुल सुभाष की पत्नी को एक पीजी से किया गया है काबू | Gurugram News
    • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट 34 साल के इंजीनियर अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु में आत्महत्या की थी

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरु में ससुरालियों की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या करने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट 34 वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष की फरार पत्नी निकिता सिंघानिया गुरुग्राम में छिपी थी। रविवार को बेंगलुरु पुलिस ने पुख्ता जानकारी मिलने पर यहां छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। निकिता की मां व भाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद से पूरा परिवार फरार चल रहा था। Gurugram News

    बैंगलोर में आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया पति अतुल सुभाष द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद फरार चल रही थी। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए निकिता बैंगलुरू से 2141 किलोमीटर दूर गुरुग्राम में आ छिपी। उसे यहीं पर आकर रहना सुरक्षित लगा। इसके बाद भी वह पुलिस की नजरों से बच नहीं पाई। निकिता सिंघानिया गुरुग्राम के सेक्टर-57 में रेल विहार फेज-2 के जेजे होम फर्निशिंग स्थित ब्लॉसम स्टेज पीजी में रह रही थी। निकिता सिंघानिया को तीन दिन में पेश होने के लिए बेंगलुरु पुलिस ने 13 दिसंबर को समन जारी किया था। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। Gurugram News

    बेंगलुरु पुलिस को निकिता की लोकेशन गुरुग्राम की मिली। बेंगलुरु पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया। बेंगलुरु पुलिस ने सेक्टर-57 स्थित पीजी में छापेमारी करके निकिता सिंघानिया को काबू कर लिया और अपने साथ ले गई।
    बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एक्सपर्ट इंजीनियर अतुल सुभाष ने नौ दिसंबर 2024 को बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी। इससे पूर्व उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिया। साथ ही 90 मिनट का एक वीडियो बनाया। एक चेक लिस्ट तैयार की। इसमें उन्होंने ससुरालीजनों द्वारा व अलग रह रही पत्नी द्वारा किए गए उत्पीडऩ का खुलासा किया था। अतुल सुभाष ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी द्वारा कानूनी लड़ाइयों को लिखा। उस पर हत्या, दहेज उत्पीडऩ व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने जैसे आरोप पत्नी की तरफ से लगाए गए हैं।

    अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया ने अपने पिता की मौत का कारण भी सुभाष को बताते हुए कहा है कि 10 लाख रुपये दहेज की मांग करने का सदमा पिता सहन नहीं कर पाए। बाद में निकिता ने खुद ही यह स्वीकार किया कि यह आरोप झूठा था। पिता की मौत दिल की बीमारी के कारण हुई थी। सुभाष ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि निकिता ने नाबालिग बेटे के मासिक गुजारा भत्ता के तौर पर दो लाख रुपये की मांग की है। निकिता ने शुरू में तो एक करोड़ रुपये गुजारा भत्ता मांगा था, जिसे बढ़ाकर तीन करोड़ कर दिया। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Railway Police: रेलवे पुलिस ने गुम हुआ बच्चा माता-पिता के सुपुर्द किया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here