हमसे जुड़े

Follow us

32.1 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home देश पत्नी सोने का...

    पत्नी सोने का मंगलसूत्र लेने की जिद कर रही थी, पति के पास पैसे नहीं थे, नदी में कूद कर की आत्महत्या

    Barwani
    Barwani पत्नी सोने का मंगलसूत्र लेने की जिद कर रही थी, पति के पास पैसे नहीं थे, नदी में कूद कर की आत्महत्या

    बड़वानी, (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने कथित तौर पर पति द्वारा मंगलसूत्र नहीं लाकर देने के चलते नर्मदा नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। बड़वानी कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश कुशवाहा ने बताया कि अंगूरबाला लोनखेड़े (40) ने कल शाम छोटी कसरावद स्थित नर्मदा नदी के 125 फीट ऊंचे पुल से छलांग लगा दी। एसडीआरएफ टीम ने उन्हें बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को सौंप दिया गया। उन्होंने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि किसी बात पर विवाद के चलते वे बड़वानी के पास कल्याणपुरा स्थित घर से स्कूटर लेकर छोटी कसरावद के पुल पर पहुंची थी।

    बड़वानी की सीएमएचओ डॉक्टर सुरेखा जमरे ने बताया कि अंगूरबाला लोनखेड़े जिले के राजपुर ब्लॉक के बोरली स्थित हेल्थकेयर वेलनेस सेंटर में कम्युनिटी हेल्थ आॅफिसर के पद पर पदस्थ थीं। अंगूरबाला के पति डॉक्टर कृष्णा लोनखेड़े (इंदौर में बाल रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि उनकी पत्नी सोने का मंगलसूत्र लेने की जिद कर रही थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले पुत्री के लिये गहना खरीदा था, उस समय उसे मंगलसूत्र लेने के लिए कहा था लेकिन उसने अधिक कीमत होने का हवाला देते हुए लेने से मना कर दिया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद जब उन्होंने सोने का ब्रेसलेट लिया तो उनकी पत्नी ने मंगलसूत्र नहीं ला कर देने की शिकायत की। कल भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और महिला घर से स्कूटर लेकर निकल गई।