हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बीच सड़क पालतू...

    बीच सड़क पालतू कुत्ते की शिकार हुई महिला, बुरी तरह से नोंचा

    • पॉश इलाके सिविल लाइन की है घटना
    • घटनास्थल के आसपास के लोगों ने कुत्ते के मालिक पर की कार्रवाई की मांग
    • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किए बयान दर्ज

    गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। शहर के पॉश क्षेत्र सिविल लाइन क्षेत्र में एक महिला पालतू कुत्ते की शिकार हो गई। कुत्ते ने उसे बीच सड़क बुरी तरह से नोंचा। लोगों ने पत्थर आदि मारकर उसे छुड़ाने का भी प्रयास किया, लेकिन हिंसक हो चुके कुत्ते ने महिला को छोड़ा नहीं। उसके शरीर के अन्य हिस्सों के अलावा सिर पर से भी काटा। महिला बुरी तरह से घायल हो गई। उसे यहां नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे घरों में काम करने वाली एक महिला अपने घर से काम के लिए निकली थी। जैसे ही वह यहां सिविल लाइन की मुख्य सड़क पर कामकाजी महिला आवास के सामने पहुंची तो बुल्ली नस्ल का कुत्ता उस पर झपट पड़ा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, कुत्ते ने उसे कई जगह से काट लिया। कुछ राहगिर वहां से बाइक, गाड़ी से गुजर रहे थे। वे भी डर के मारे दूसरी तरफ से निकल गये। घटनास्थल के ठीक सामने कामकाजी महिला आवास से चौकीदार ने उसे पत्थर मारने के प्रयास किए, लेकिन कुत्ता महिला पर बुरी तरह से हमला किए जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब उसने महिला के सिर पर हमला किया तो महिला के सिर से मांस तक निकाल लिया। इसके बाद वह भागा। गंभीर अवस्था में महिला को नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    आरोप: कुत्ते को बिना चेन बांधे ही घुमाने हैं मालिक

    घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला मुन्नी पत्नी मातिया रहमान की देवरानी ब्यूटी बीबी ने पुलिस को बताया कि वे यहां आॅफिसर कालोनी में ही किराए पर रहते हैं। आसपास के घरों में साफ-सफाई का काम करते गुजारा करते हैं। कुत्ते ने उसकी जेठानी को बुरी तरह से काटा है। उसकी जान खतरे में है। आसपास के लोगों ने भी पुलिस को कुत्ते के बारे में शिकायतें की। पहले भी ऐसी घटना होते-होते बची है। अक्सर कुत्ते के मालिक उसे बिना चेन बांधे ही घुमाने आते हैं। पुलिस जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने कुत्ते के मालिक को बुलाया तो नीतू छिकारा नाम की महिला आई। उससे पूछताछ की गई। महिला ने सफाई दी कि वह अपने पिता को इंजेक्शन लगवाने गई हुई थी। कुत्ता ग्रिल में से निकलकर बाहर गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here