हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दुनिया आतंकवा...

    दुनिया आतंकवाद की घटनाओं का सामना कर रही है

    Ramesh Pokhriyal 'Nishank'

    केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोरखरियाल ‘निशंक’ ने कहा

    मौजूदा समय में दुनिया को महात्मा गांधी की जरूरत

    नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोरखरियाल ‘निशंक’ ने कहा है कि (Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’) दुनिया आतंकवाद की घटनाओं का सामना कर रही है, आपसी सामंजस्य को आहत करके लोग व्यक्तिगत स्वार्थ की धुरी पर खड़े हो गए हैं और सौहार्द के वातावरण के लिए चुनौती खड़ी हो गयी है, ऐसे समय में पूरी दुनिया को महात्मा गांधी की जरूरत है। निशंक ने यह बातें दिल्ली के प्रगति मैदान में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा आयोजित विश्व पुस्तक मेले के उद्घाटन के मौके पर शनिवार को कहीं। उन्होंने कहा, ‘दुनिया को गांधी की जरूरत है। व्यक्ति ही नहीं समाज को, समाज हीA नहीं राष्ट्र को, राष्ट्र ही नहीं पूरी दुनिया को इस समय गांधी की जरूरत है।

    • इस समय दुनियाभर में आतंकवाद की घटनाएं घट रही है ।
    • लोग आपसी सामंजस्य को आहत करके व्यक्तिगत स्वार्थ की धुरी पर खड़े हो गए हैं।
    •  सौहार्द के वातावरण के लिए चुनौती खड़ी हो गयी है ।
    • ऐसे समय में महात्मा गांधी की पूरी दुनिया को जरूरत है।

    यह पुस्तक मेला एक नयी खोज और नए विचार को उत्पन्न करेगा (Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’)

    उन्होंने कहा कि व्यक्ति के पास सत्य, अहिंसा और प्रेम तीन ही चीज है और यदि सत्य के मार्ग पर नहीं चले और उसमें सच्चाई को स्वीकार करने की हिम्मत न हो, ऐसा व्यक्ति जीवित होते हुए भी पत्थर के सामान है। इन तीनों चीजों के बिना भी किसी सामाज और राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती है। मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि मेला मिलन को कहते हैं और मिलन से सृजन होता है और मुझे विश्वास है कि यह पुस्तक मेला एक नयी खोज और नए विचार को उत्पन्न करेगा।

    500 पुस्तकों की प्रदर्शनी लगायी गई

    इस बारे के पुस्तक मेले का विषय ‘गांधी लेखकों के लेखक’ है। 12 जनवरी तक चलने वाले पुस्तक मेले में साबरमती आश्रम के तर्ज पर तैयार किए गए मंडपों में गांधी द्वारा और गांधी पर विभिन्न भारतीय भाषाओं में लिखी गयी 500 पुस्तकों की प्रदर्शनी लगायी गयी है। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय बाल भवन के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए स्वागत गीत के साथ हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यायास के अध्यक्ष प्रोफेसर गोविंद प्रसाद शर्मा तथा प्रख्यात गांधीवादी विचारक प्रो. गिरीश्वर मिश्र ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस कार्यक्रम के आखिर में राष्ट्रीय बाल भवन के बच्चों में मुहम्मद इकबाल के लिए गीत ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा’ प्रस्तुत करके इस कार्यक्रम में उपस्थित देसी और विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।