हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश भारत समेत योग...

    भारत समेत योग के रंग में रंगी दुनिया

    NEW DELHI, JUN 21 (UNI):- Yoga teachers performing Yoga at Cannaught Place on the occasion of 8th International Yoga Day in New Delhi on Tuesday. UNI PHOTO-PSB10U

    योग हमारे ब्रह्मांड में शांति लाता है: पीएम

    मैसूरु (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष यहां के ऐतिहासिक मैसूर पैलेस में आयोजित आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग से सिर्फ किसी इंसान को ही शांति का अनुभव नहीं होता है, बल्कि योग ब्रह्मांड में शांति लेकर आता है। मोदी ने प्राचीन भारत के ऋषि-मुनियों को उद्धृत करते हुए कहा, ‘योग हमारे लिए शांति लाता है। योग से शांति केवल लोगों को नहीं मिलती, बल्कि योग समाज, राष्ट्र और विश्व के साथ ही पूरे ब्रह्मांड में शांति लाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,‘पूरे ब्रह्मांड की शुरूआत हमारे अपने शरीर और आत्मा से होती है। ब्रह्मांड की शुरूआत हमसे ही होती है। योग शरीर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता का एक भाव पैदा करता है। मोदी ने कहा कि मैसूर जैसे भारत के तमाम आध्यात्मिक केंद्रों ने योग-उर्जा को सदियों से पोषित किया है।

    आज यही योग उर्जा वैश्विक स्वास्थ्य को दिशा दे रही है। उन्होंने कहा,‘आज योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा है और मानव जाति को एक स्वस्थ जीवन का विश्वास दिला रहा है। वहीं इस बार भी पूरी दुनिया भारतीय योग के रंग में रंगी नजर आई. फिजी, न्यूजीलैंड, आॅस्ट्रेलिया और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों के लोग योग करते नजर आए।

    मध्यप्रदेश में ‘योग आयोग’ बनाया जाएगा: शिवराज

    भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश में ‘योग आयोग’ बनाया जाएगा, जिसके लिए लगभग सभी तैयारियां कर ली गयीं हैं। चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यहां बच्चों से साथ योग किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हम ‘योग आयोग’ बना रहे हैं। इसकी पूरी तैयारी भी हमने कर ली है। स्कूलों में भी बच्चों को योग की शिक्षा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष कोविड 19 के कारण हम सब साथ योग नहीं कर पाये। वे भी कोविड से संक्रमित हो गए थे, लेकिन योग के कारण उनके शरीर पर उसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ा। हमारा यह शरीर मंदिर है, हमें इसके लिए प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट अवश्य निकालना चाहिये।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here