LIVE : दुनिया का सबसे बड़ा सफाई अभियान का पूज्य गुरु जी ने किया शुभारंभ

barnava

बरनावा (सोनू)। 23 जनवरी 2023 का दिन पूरी दुनिया के इतिहास का सुनहरी पन्ना बन गया है। इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी राज्य की सफाई एक ही दिन में केवल सवा 5 घंटों में कर दी हो। 22 जिलों हैडक्वार्टरों से लेकर शहर, कस्बों, मंडियों, 7356 गांवों तक डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने कूड़ा इकट्ठा कर चमका दिया। सच्चे मुर्शिद-ए-कामिल पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पवित्र अवतार महीने और पूज्य गुरु जी के शुभ आगमन की खुशी में हरियाणा की साध-संगत ने सफाई महाअभियान का शुभ कार्य कर इतिहास रच दिया। सेवादार की प्रार्थना पर इस सफाई महाअभियान का शुभारंभ पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने बरनावा उत्तर-प्रदेश से अपने पवित्र कर-कमलों से झाड़ू लगाकर किया।

यह भी पढ़ें:– सफाई महाअभियान पर कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, जानें अन्य नेतागण क्या बोले

Saint Dr. Msg Saint Dr. Msg

सफाई महा अभियान की महत्ता इस बात से जाहिर होती है कि राज्य भर के लोग प्रतिनिधियों, समाज सेवियों और गणमान्य लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लिया और इस मुहिम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ऐसा सफाई महा अभियान पूरी दुनिया में अपनी मिसाल खुद है।

Saint Dr. Msg

Saint Dr. Msg

आज सुबह जब लोग कड़ाके की ठंड के कारण घरों में रहने का मजबूर थे और बाजार में भी नहीं खुले थे तो शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग की वर्दी में सजे सेवादारों की फौज गंदगी के साथ जंग लड़ने के लिए अपने हथियारों झाड़ुओं के साथ लैस होकर सड़कों पर उतर आई।

जैसे ही पूज्य गुरु जी ने बरनावा से सफाई महा अभियान का शुभारंभ किया तो लाखों की संख्या में साध-संगत ने राज्य के शहरों-कस्बों, गांवों की तरफ टिड्डी दल की तरह भाग गई। गलियों, सड़कों, चौराहों, चौकों में मिले कूड़े के ढेर मिनटों में देखते-देखते अलोप होते गए। पहले झाडू चले, फिर कस्सियां चमकीं, फिर खड़े-खड़े करते बट्ठलों की कतारें नजर आनी लगी। कूड़े की ट्रॉलियां भर गई। राहगीरों को अपना शहर-गांव ही नया-नया लगने लगा। कईयों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह अपने गांव-शहर में रह रहे हैं। सेवादारों को सफाई करते देखकर शहरी और ग्रामीण इतने खुश थे कि लोग मोबाइल फोन पर सेवादारों की वीडियो बनाते और तस्वीरें खिंचते देखे गए। लोगों ने सेवादारों और पूज्य गुरु जी की दिल खोल कर सराहना की।

ये सफाई अपने आप में एक महायज्ञ होता है। ये हमारे पवित्र वेदों में, सभी धर्मों के पाक पवित्र ग्रन्थों में लिखा हुआ है कि वातावरण स्वच्छ होगा तो तंदुरुस्त विचार आते हैं। तंदुरुस्त विचार आएंगे तो समाज तंदुरूस्त होगा। समाज तंदुरूस्त होगा तो पूरा देश तंदुरूस्त होगा। देश तंदुरुस्त होगा तो वर्ल्ड को भी कही न कही तंदुरुस्त कर देगा। तो ये किसी एक आदमी से जुड़ी बात नहीं है, ये पूरे संसार से जुड़ी बात है। जो भी साध-संगत आज महायज्ञ में लगी हुई है गजब। हमारे बच्चों को तो ये इंतजार था कि कब ऐसी सेवा का मौका मिले। ये साध-संगत ने ही तय करके हमें सरप्राइज कर दिया।’’
-पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।