हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश रतिया: आतिशबा...

    रतिया: आतिशबााजियों की गड़गड़ाहट से जगमगा उठा आसमान

    • पूज्य गुरु जी को आने की खुशी में ब्लॉक रतिया में घर-घर जलाए गए घी के दीप
    •  रंगोली बना व साध-संगत ने बांटी मिठाइयां

    रतिया (तरसेम सैनी,शामवीर)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बरनावा आश्रम में पधारने पर जहां पूरे विश्व भर में दिवाली सा माहौल बना हुआ है। वहीं रविवार रात ब्लॉक रतिया की साथ संगत द्वारा ब्लॉक के नामचर्चा घर को रंग बिरंगी लड़ियां लगाकर नामचर्चाघर को बहुत ही भव्य तरीके से दुल्हन की तरह सजाया गया। वहीं रंगोली से वैलकम एम एस जी लिखा जो कि दृश्य देखने योग्य था। तथा ब्लॉक की साध संगत द्वारा आकर्षक रंगोली व निकली जागो निकाली गई। जहां छोटे बच्चे, बूढ़े, नौजवान व महिलाएं तथा बुजुर्ग माताएं नाच-गाकर खुशी मना रहे थे व पूज्य गुरु जी द्वारा गाए गए भजनों पर व ढोल की थाप पर खूब भंगड़ा डाल रहे थे। वहीं डेरा श्रद्धालूओं द्वारा चलाई गई आतिशबाजियों की गड़गड़ाहट से आसमान चमचमा उठा था। वहीं ब्लॉक रतिया की साध संगत द्वारा घी के दीप जलाए गए, डेरा श्रद्धालुओं द्वारा एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी रहा। जानकारी देते हुए ब्लॉक 15 मेंबर प्यारेलाल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बरनावा(यूपी) आश्रम में पधारने की खुशी को लेकर ब्लॉक रतिया की साध-संगत जहां एक-दूसरे को पूज्य गुरू जी के आने की खुशी की बधाई दे रही हैं, वहीं साध-संगत लड्डू बांटकर, आतिशबाजी चलाकर जागो निकालकर ,अपनी खुशी का इजहार कर रही है।

    दिवाली से कुछ दिन पहले पूज्य गुरु जी ने लाइव दर्शन देकर दिया दिवाली का तोहफा

    डेरा श्रद्धालुओं ने कहा कि दिवाली से कुछ दिन पहले ही पूज्य गुरु जी द्वारा उन्हें दिवाली का तोहफा दिया गया है वहीं उन्होंने पिछले काफी समय से दिवाली नहीं मनाई इसीलिए आज वह दीए जलाकर, ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाकर, जिगो-निकालकर खुशी मना कर दिवाली से पहले ही गुरु जी के आने की खुशी में दिवाली मना रहे हैं।

    मानवता भलाई के 142 कार्यों को ओर करेंगे तेज

    इस मौके पर ब्लॉक भंगीदास देवराज इन्सां ने कहा कि ब्लॉक रतिया की साध संगत जहां निस्वार्थ सेवा भावना से मानवता भलाई के कार्य में लगी हुई है वहीं पूज्य गुरू जी के आने से खुशियों के साथ-साथ मानवता भलाई के 142 कार्यों को भी दोहरी गति मिलेगी।

    क्या कहते हैं रिटायर्ड प्रिंसिपल

    वही रिटायर्ड प्रिंसिपल विजय सिंह चौहान ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु एकजुट हैं और एकजुट ही रहेंगे उन्हें अपने सतगुरु मौला पर विश्वास है तभी आज करोड़ों की साथ संगत पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में नाच गाकर , आतिशबाजी चलाकर व जागो निकालकर खुशियां मना रही है। इस मौके पर 15 मेंबर राम कुमार सचदेवा इन्सां, 15 मेंबर सुरेंद्र ठक्कर इन्सां, 15 मेंबर निर्मल इन्सां,15 मेंबर राज कुमार चोपड़ा,शहरी भंगीदास मिट्ठू इंन्सा,विजय सोनी इन्सां, कृष्ण नंबरदार नगल वाले, आईटी विंग सदस्य डिंपल इन्सां, रजनीश,दर्शन मित्तल,राम कुमार,प्यारे लाल,प्रिंसिपल विजय चौहान,राजकुमार चोपड़ा,राकेश,मिठु, कृष्ण नम्बरदार,निर्मल,देवराज,विजय सोनी,किशन नम्बरदार,डिम्पल,राम कुमार,45 मेंबर बहन उषा चोपड़ा इन्सां,उषा मित्तल,श्रुति चोपड़ा,आशा सेठी,ममता इन्सां,राकेश मोंगा, अंजू जग्गा इन्सां अलावा शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्य मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here