हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी युवक को बेल्ट...

    युवक को बेल्ट से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

    karina
    • क्षेत्र के गांव पावटी कलां में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है मामला
    • पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा, गिरफ्तारी शून्य

    कैराना। युवक को बेल्ट से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला क्षेत्र के गांव पावटी कलां का बताया जा रहा है। वही, पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।

    इंटरनेट मीडिया पर तीन वीडियो तेजी के साथ में वायरल हो रहे है। इनमें से एक वीडियो में एक युवक के दोनों हाथों को कंधे के पास से बेल्ट से बांधा गया है, जबकि एक व्यक्ति युवक की कलाई पकड़े हुए है। वीडियो बना रहा व्यक्ति पीड़ित युवक से बात करता हुआ सुनाई पड़ रहा है। वह उसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा है, जबकि पीड़ित युवक वीडियो वायरल न करने की गुहार लगा रहा है। वीडियो रात के समय किसी सुनसान जगह का बनाया हुआ प्रतीत हो रहा है। मामला क्षेत्र के गांव पावटी कलां का बताया जा रहा है। जहां पर कुछ लोगो ने प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की है।

    इंटरनेट पर प्रसारित दूसरे वीडियो में युवक किसी अस्पताल में बेड पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। जहां पर युवक के शरीर पर लगी चोट के निशानों को दिखाया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे चोट के निशानों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक को बेरहमी से पीटा गया है।

    युवक के शरीर पर दर्जनों जगह चोट के नीले निशान बने हुए है। तीसरा वीडियो तीन युवकों की वीडियो कॉन्फ्रेंस का है, जिसे रिकॉर्डिंग एप के सहारे रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में एक युवक दारोगा को पैसे देकर मामला रफा-दफा करने की बात कह रहा है। वह दारोगा के बारे में भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता हुआ सुनाई पड़ रहा है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि मामला एक सप्ताह पूर्व का है, जिसमें चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here