हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home कैथल सोंगल मर्डर: ...

    सोंगल मर्डर: प्लान बनाकर की थी युवक की हत्या, 3 काबू

    Kaithal News
    Kaithal News: तीनो आरोपी थाना राजौंद पुलिस गिरफ्त में

    कैथल (सच कहूँ /हवा सिंह)। Kaithal News: राजौंद क्षेत्र के गांव सौंगल में एक युवक हत्या करने के मामले में आरोपी शिव कालोनी कैथल निवासी अमन तथा गांव सौंगल निवासी मनोज उर्फ विनोद व अजय को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पाडला निवासी अंकुश की शिकायत अनुसार उसकी गांव के ही विजय, अमन, सावन व प्रिंस आदि के साथ दोस्ती है। उसका एक दोस्त अमन अपने परिवार के साथ शिव कॉलोनी कैथल में किराये के मकान में रहता है। 14 मार्च को अमन ने उन्हें फोन करके कहा कि उसका मामा विनोद उनको सौंगल में बुला रहा है। वे सभी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अमन के साथ उसके मामा विनोद के पास पहुंचे। Kaithal News

    विनोद ने उनको एक कमरे में बैठा दिया। शाम को उन्हें झगड़ा होने की आशंका लगी तो वे कमरे से उठकर चलने लगे। इस पर अमन ने उनको साजिश के तहत वहीं रोक लिया। फिर 10 मिनट बाद कमरे के अंदर काफी आदमी आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इन लोगों में से सन्नी ने अपने हाथ में ली हुई रॉड से प्रिंस के पीछे गर्दन पर वार किया, इससे प्रिंस नीचे गिर गया। फिर रोहित व बिल्ला ने डंडे से हमला कर दिया। उनके साथ लख्मी, अजय, काला व विजय भी थे। इस हमले में सिर पर लगी चोटों के कारण प्रिंस की मौत हो गई। तुरंत प्रिंस को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। जिस बारे में थाना राजोंद में मामला दर्ज कर लिया गया।

    आरोपियों ने प्लान बनाकर की थी हत्या | Kaithal News

    पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि अमन सोंगल निवासी विनोद का भांजा है। विनोद का गांव में किसी के साथ झगड़ा हो गया था। उसने अमन से बोलकर अमन के दोस्त झगड़े के लिए बुलाए थे। विनोद ने गांव में बोल दिया कि मैने बाहर से आदमी बुलाए है। पड़ोसियों ने बाहर के आदमियों को गांव से वापस भेजने के लिए मारपीट की। अजय व एक अन्य आरोपी सन्नी ने मृतक को डंडा मारा जिससे वह गिर गया।

    विनोद व अमन उसको उनके घर अंदर ले गए तथा उनका प्लान ये था कि मौत का मामला जिससे झगड़ा हुआ था उनके ऊपर डाल देंगे। सभी आरोपी सोमवार को अदालत में पेश किए गए, जहां से आरोपी विनोद व अजय का 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया तथा आरोपी अमन न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें:– 3 करोड़ पंजाबियों का इलाज कर चुके हैं आम आदमी क्लीनिक: भगवंत सिंह मान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here