हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home देश किसान ट्रैक्ट...

    किसान ट्रैक्टर परेड से गायब हुआ युवक अब लौटा घर

    Farmer Tractor Parade

    सात महीने से परिवार कर रहा था इंतजार

    जीन्द (सच कहूँ न्यूज)। 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में निकाली गई किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान गायब हुआ जीन्द जिले के गांव कंडेला का 28 वर्षीय युवक साढ़े सात महीने बाद अपने घर पहुंचा। एक गैर सरकारी संस्था ने उसे परिजनों को सौंपा। आश्रय अधिकार अभियान संस्था के कार्डिनेटर साजन लाल के अनुसार बिजेंद्र फरवरी में उन्हें दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास फ्लाइओवर के नीचे बदहाल अवस्था में मिला था। उसके पैरों में सूजन आई हुई थी और शरीर पर भी काफी चोट के निशान थे। उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। संस्था ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ दिन पहले ही उसने अपने घर वालों के बारे में बताया, जिसके बाद उसे घर पहुंचा दिया गया।

    साजन लाल का कहना है कि बिजेन्द्र का अभी भी उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि बिजेंद्र की तलाश के लिए 11 जून को काफी संख्या में कंडेला गांव के ग्रामीण तत्कालीन उपायुक्त आदित्य दहिया से मिले थे और उसका पता लगाने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ग्रामीणों को साथ लेकर बिजेंद्र को ढूंढने के लिए दिल्ली भी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला था। इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली थी, जिसमें हिंसा भड़क गई थी। इसी दौरान बिजेन्द्र भीड़ में गुम हो गया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।