हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश Modi kill thr...

    Modi kill threatened: प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, किये कई चौंकाने वाले खुलासे

    New Delhi News
    सांकेतिक फोटो

    Modi kill threatened: भागलपुर (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को जान से मारने की धमकी देने के मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर रंजन को भागलपुर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के बीच की गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई थी। Threat arrested

    जानकारी के अनुसार, 29 मई को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी को व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री की हत्या की बात कही गई थी। इस संदेश को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), गृह मंत्रालय, और गुप्तचर ब्यूरो (IB) ने गंभीरता से लिया और तत्परता से जांच आरंभ की। तफ्तीश के दौरान भागलपुर पुलिस से संपर्क किया गया, जिसके बाद महज चार घंटे में आरोपी समीर रंजन को धर दबोचा गया।

    मंटू चौधरी नामक व्यक्ति का नाम भी सामने आया | Threat arrested

    जांच आगे बढ़ी तो मंटू चौधरी नामक व्यक्ति का नाम भी सामने आया, जिसके नाम से वह मोबाइल नंबर पंजीकृत था, जिससे धमकी भेजी गई थी। पुलिस ने मंटू को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मंटू ने बताया कि वह सिर्फ 10वीं पास है और तकनीकी जानकारी भी नहीं रखता। उसने आरोप लगाया कि समीर रंजन ने उसकी पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी सिम कार्ड निकलवाया और इस गंभीर कृत्य को अंजाम दिया, जिससे वह जानबूझकर किसी षड्यंत्र का शिकार बनाया गया। इस पूरे मामले में प्रारंभिक जांच के अनुसार, समीर रंजन स्नातक स्तर पर कंप्यूटर शिक्षा (BCA) प्राप्त कर चुका है। वह कोविड-19 के पहले एक निजी कंपनी में कार्यरत था, परंतु महामारी के बाद उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद से उसे स्थायी रोजगार नहीं मिल सका, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 29 मई को उन्होंने पटना में रोड शो किया और आज उनका कार्यक्रम रोहतास जिले के बिक्रमगंज क्षेत्र में आयोजित है। ऐसे समय में इस प्रकार की धमकी को गंभीर सुरक्षा चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए आगे की जांच जारी है और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस कृत्य में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। Threat arrested

    PM Modi Uttar Pradesh visit: प्रधानमंत्री मोदी आज कानपुर में! 47.5 हजार करोड़ के विकास की देंगे सौगा…