हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गांव के सरकार...

    गांव के सरकारी विद्यालय में चोरी

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गांव किशनपुरा दिखनादा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रात्रि को घुसे अज्ञात चोरों ने इन्वर्टर, बैटरी, कम्प्यूटर सीपीयू, प्रिंटर, स्कैनर, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्रधानाचार्य की रिपोर्ट पर टाउन पुलिस थाना में अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार गांव किशनपुरा दिखनादा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गोदारा (48) पुत्र जयसिंह जाट निवासी मकान नम्बर 8/411, आरएचबी कॉलोनी, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि रात्रि को किसी समय विद्यालय में घुसे अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर विद्यालय से इन्वर्टर, बैटरी, कम्प्यूटर सीपीयू, प्रिंटर, स्कैनर, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रधानाचार्य की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात जने के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई शम्भूदयाल स्वामी के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News]

    हर आई विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here