हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home सरसा Sirsa News : ...

    Sirsa News : लाखों रुपए के सोने के जेवरात चोरी की वारदात सुलझी, एक गिरफ्तार

    Sirsa News
    Sirsa News : लाखों रुपए के सोने के जेवरात चोरी की वारदात सुलझी, एक गिरफ्तार

    Sirsa News : सोने का कड़ा, चैन, ब्रेसलेट तथा 8 सोने की अंगूठियां बरामद

    रानियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। रानियां पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जूटाते हुए बीती 3 जुलाई की रात्रि को रानियां के वार्ड नंबर 11 में हुई लाखों रुपए के सोने के जेवरात चोरी की घटना को सुलझाते हुए आरोपी को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी वार्ड नंबर 13 रानियां जिला सिरसा के रुप में हुई है। रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि संबंध में सुरजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी वार्ड़ नंबर 11 की शिकायत पर थाना रानियां में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। Sirsa News

    रानियां पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को रानियां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा लाखों रुपए के जेवरात जिसमें एक सोने का कड़ा, एक सोने की चैन, एक सोने का ब्रेसलेट तथा 8 सोने की अंगूठियां को बरामद कर लिया गया है।

    थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर बाकी चोरी शुदा जेवरात बरामद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पकड़े गया आरोपी रवि का अपराधिक रिकार्ड खंगालने पर पता चला है कि आरोपी रवि के खिलाफ रानियां थाना में चोरी के करीब 10 मामले दर्ज हैं और आरोपी से पूछताछ की जाएगी, जिसमें चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। Sirsa News

    Guhla Cheeka : डेरा प्रेमियों के जज्बे को देखकर ग्राम पंचायत ने डेरा अनुयायियों को भेंट की ये स्पेशल…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here