हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान स्कूल में दो ...

    स्कूल में दो छात्र गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से किया एक-दूसरे पर हमला

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। स्कूल में दो गुटों में हुए विवाद में एक छात्र को बीच-बचाव करना महंगा पड़ गया। बीच-बचाव करने से नाराज हुए एक गुट ने रात्रि को उक्त छात्र पर धारदार हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। हमले में चाकू के वार से छात्र का होंठ कट गया। शुक्रवार को छात्र ने परिजनों व मोहल्लेवासियों के साथ टाउन पुलिस थाना में परिवाद प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। Hanumangarh News

    टाउन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (फोर्ट) में कक्षा 12 में अध्ययनरत आकाश ने बताया कि गुरुवार को स्कूल में कुछ छात्रों का आपस में विवाद हो गया। उसने बीच-बचाव किया तो एक पक्ष के लोग रंजिश रखने लगे। इसी बात को लेकर उक्त पक्ष के लोगों ने उसे स्कूल के बाहर घेर लिया लेकिन वह वहां से किसी तरह बचकर घर भाग गया। इसके बाद रात्रि को उसे फोन कर सौ फुटी रोड पर देवराज की दुकान के पास बुलाया और पांच-छह जनों ने चाकू सहित अन्य धारदार हथियारों से हमला कर चोटें मारी। चाकू के वार से होंठ कट गया। दांत भी टूट गया। आकाश के अनुसार हमलावरों में एक स्कूल का छात्र साहिल खान है। उसके साथ आए लोग बदमाश प्रवृत्ति के हैं। उसने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग थाना प्रभारी से की। Hanumangarh News

    Transfers: जम्बो तबादला सूची जारी, जिले के कई नायब तहसीलदार बदले

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here