हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश सुशांत की आत्...

    सुशांत की आत्महत्या से पहले उनके घर में कोई पार्टी नहीं हुई : आयुक्त

    Sushant Case

    मुंबई। मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने सोमवार को कहा कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह की कथित आत्महत्या के पूर्व 13 जून को शहर के उपनगर बांद्रा में उनके आवास पर कोई पार्टी आयोजित नहीं की गई थी। सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस सुशांत के बैंक खातों के वित्तीय लेनदेन के विवरण के अलावा, उसके परिवार के सदस्यों, दोस्तों, डॉक्टरों और अन्य लोगों सहित सभी संभावित कोणों से मामले की गहन जांच कर रही है। यह पूछे जाने पर कि जैसा कि सोशल मीडिया पर काफी जोर-शोर है कि इस मामले में महाराष्ट्र की कोई बड़ी राजनीतिक हस्ती शामिल लगती है, इस पर श्री सिंह ने कहा कि अब तक की जांच से ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।