हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश Imd Alert: हर...

    Imd Alert: हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत अन्य राज्यों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

    Imd Alert
    Imd Alert: हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत अन्य राज्यों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

    Imd Alert: हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय होने से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का दौर भी शुरू हो जाएगा। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक देश के कई राज्यों का मौसम बदलने वाला है। नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी होगी। मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ जाएगी।

    Haryana Government News: हरियाणा में महिलाओं की हो गई मौज, पीएम मोदी इस तारीख को देंगे ये बड़ी सौगात, जानिये…

    उत्तर और पूर्व भारत के साथ-साथ मध्य भारत तक तापमानों में गिरावट दर्ज की जाएगी। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली के लिए भी राहत की खबर है। मौसम बदलने के साथ ही दिल्ली में प्रदूषण काफी कम बना रहेगा। वर्तमान में भी हरियाणा व दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी आई है। स्काईमेट के अनुसार उत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 130 नॉट तक की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। 8 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बिखरी हुई बारिश हो सकती है।इसके साथ ही ओडिशा, पूर्वी असम, दक्षिण कोंकण और गोवा तथा लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है। 8 और 9 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी संभव है।

    चक्रवाती परिसंचरण का भी दिखाई देगा असर | Imd Alert

    दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान,अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। रायलसीमा, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, केरल और असम में हल्की बारिश दर्ज की गई। बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम धुंध देखी गई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here