हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Sirsa Weather...

    Sirsa Weather Update : सरसा में फिर फिरेंगे लोग बारिश से बचते? इस दिन होगी भारी बारिश!

    Sirsa Weather Update

    Sirsa Weather Update : सरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार)। अभी पिछली बारिश को लोग भूले भी नहीं होंगे जब अचानक आई बारिश ने लोगों को एकाएक छिपने पर विवश कर दिया था कि एक बार फिर बारिश अपना रौद्र रूप दिखाने को आतुर लग रही है। हालांकि मौसम विभाग ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन मौसम के बदलते मिजाज को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि बारिश फिर से जलतांडव कर सकती है। Sirsa Weather Update

    बारिश से देखते ही देखते सड़क जलमग्न हो गई

    जैसा कि अभी हाल फिलहाल हुई बारिश ने अचानक शहर में दस्तक देकर लोगों को चौंका दिया था। शहर के बेगू रोड पर वीटा के पास अचानक हुई बारिश से देखते ही देखते सड़क जलमग्न हो गई। वैसे इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर मिली थी लेकिन कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा था। शहर के शाह सतनाम जी चौक, परशुराम चौक, अग्रसेन कॉलोनी, अग्रवाल कॉलानी, रोड़ी बाजार में सड़कों पर पानी जमा होने से दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दुकानों में तो पानी तक घुस जाता है, जिससे एक तरफ तो सामान खराब होने का डर और दूसरी तरफ काम-धंधा चौपट।

    भारी बारिश की वजह से लोगों की आवाजाही पर भी काफी असर पड़ता है। सड़कों पर जलभराव होने के कारण लोग दुकानों पर सामान लेना तो दूर दुकान पर आने से भी कतराते हैं। शहर में कई स्थानों पर बारिश आते ही सड़कें जल से जलमग्न हो जाती हैं। ऐसे में लोगों की आवाजाही बिल्कुल ठप हो जाती है। दुकानदारों को ऐसी स्थिति में हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहना पड़ता है। दुकानदार प्रशासन को कई बार शहर की सड़कों के इन हालातों से अवगत करा चुके हैं लेकिन फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। Sirsa Weather Update

    Kargil Vijay Diwas : मोदी की पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी ‘तुम्हारे मंसूबों पर पानी फेरेंगे’…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here