हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश जून में पड़ेगी...

    जून में पड़ेगी भीषण गर्मी, रहें सतर्क

    Heat Wave
    Heat Wave: झुलसने लगा उतर भारत, सरसा में पारा 44.8 तो भठिंडा में 46.5

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अब जून में महीना भीषण गर्मी का अहसास करवाने वाला है, ये हम नहीं बल्कि मौसम विभाग का अनुमान कह रहा है। दरअसल पहाड़ों के ऊपर का पश्चिमी विक्षोभ अब दूर हट रहा है। इसे फलस्वरूप तलहटी और दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। अगले 24 घंटों के बाद, तलहटी पर भी ये गतिविधि गायब होने वाली है। इसके बाद धीरे-धीरे पारा ऊपर जाने की संभावना है, क्योंकि आसमान साफ रहेगा, धूप तेज होगी और बारिश की गतिविधियां दूर रहेंगी। यानि अब हीट वेव फिर से परेशानी बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्री-मानसून गतिविधि की कोई उम्मीद नहीं है।

    इसके अलावा, दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हवा की गति बढ़ेगी, जिससे लू की स्थिति देखी जाएगी। दरअसल 4 जून से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के आसपास काफी तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान और बढ़ेगा। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहेगा और इनमें से कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 और 45 डिग्री के आसपास भी देखा जा सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here