हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    UP Weather Alert: यूपी के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट

    UP Weather Alert
    UP Weather Alert: यूपी के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट

    UP Weather Alert: मुज्जफरनगर (अनु सैनी)। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर और बरेली में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। सहारनपुर और मुरादाबाद में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसके अलावा सुबह के समय कुछ जिलों में हल्का कोहरा भी दिखाई दे सकता है। वहीं, 8 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। बता दें कि अगले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

    RBI News: आरबीआई ने सुबह-सुबह ही आम लोगों की कर दी मौज, लिया ये बड़ा फैसला, जानिये…

    आठ फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय | UP Weather Alert

    मौसम वैज्ञानिकों के तहत बीते 4 फरवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वांचल से गुजर चुका है, लेकिन उत्तर बांग्लादेश के आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। आठ फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। यदि यह दोनों टकराते हैं तो 12 फरवरी के आसपास पूर्वांचल में बूंदाबादी हो सकती है। इस विक्षोभ के गुजरने के बाद 14 फरवरी से एक बार तापमान में दोबारा बढ़ोतरी होगी।

    दिन की धूप से आमजन को राहत,किसान परेशान

    फिलहाल ठंड से आमजन को तो राहत मिल रही है,जबकि ठंड व धुंध कम होने से किसान परेशान है। क्योंकि धुंध कम होने व दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी से उत्तर भारत में गेहूँ की फसल पर सीधा असर पड़ रहा है। यदि इसी प्रकार मौसम बना रहा तो गेहूँ के उत्पादन कम होगा। मौसम बुलेटिन के मुताबिक शीतलहर का अलर्ट 11 जिलों में जारी किया है। बाकि के 11 जिलों में मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here