हमसे जुड़े

Follow us

26.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश Punjab: पंजाब...

    Punjab: पंजाब में इन लोगों को मिली बड़ी सौगात.. सरकार ने किया ये ऐलान

    Punjab
    Punjab: पंजाब में इन लोगों को मिली बड़ी सौगात.. सरकार ने किया ये ऐलान

    Punjab: चंडीगढ़, सच कहूँ/अश्वनी चावला। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में एससी परिवारों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हजारों परिवारों के लिए राहत का दिन है। बजट में जो फाइनेंस मंत्री ने वादा किया था। उस पर कैबिनेट की मोहर लगी है। 68 करोड़ का कर्ज एससी परिवारों पर बकाया था। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2020 तक दिए गए कर्ज माफ किए जा रहे हैं। यह सारे कर्ज छोटे-छोटे काम शुरू करने के लिए गए थे। एजुकेशन लोन भी लिए थे। किसी घर में कमाने वाला नहीं रहा। इससे 4727 परिवारों को फायदा होगा। पीएससीएफएस से लिए गए सारे कर्ज माफ किए गए। सीएम ने बताया कि इस कर्ज में 30 करोड़ मूल धन, 23 करोड़ ब्याज और 15 करोड़ पेनल इंट्रस्ट है।

    RBI News: आरबीआई ने बताया वो कौन से नोट हैं जिन्हें छापना बंद किया, जानें…

    यह पिछले 20 सालों से बकाया राशि थी। लेकिन पिछले समय में किसी भी सरकार ने इस दिशा में फैसला नहीं लिया है। सीएम ने कहा कि कर्ज लेना किसी का कोई शौक नहीं होता है। कोई नहीं सोचता कि कर्ज ले लेंगे और बाद में माफ कर देंगे। उन्होंने कहा लोग मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार हालात ऐसे नहीं रहते हैं कि वह इसे भर पाए। Punjab