हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home स्वास्थ्य सर्दियों में ...

    सर्दियों में अनेक परेशानियों से बचाएंगे ये टिप्स

    नाक की सफाई रखने से असंख्य बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। रात को सोने से पहले, सर्दियों में गुनगुना पानी व गर्मियों में साधारण पानी अंजुलि में भरकर एक तरफ की नासिका को बंद कर दूसरी नासिका से धीरे से पानी अंदर खींचें तथा जोर से बाहर निकाल दें। यह क्रिया दूसरी साईड से भी करें। यह क्रिया नाक के लिए एक तरह से फिल्टर का काम करती है। रात को सोते समय बॉडी रिपेयर होती है, अगर नाक गंदा हो तो सारी गंदगी बॉडी में जाती है। इस क्रिया को नियमित रूप से करने पर नजला ठीक होता है और आपको श्वास लेने में भी कोई परेशानी नहीं होती।

    गले की खुश्की : चीनी को तब तक घी में गर्म करें जब तक कि वह लाल रंग की न हो जाए।
    • इस मिश्रण को रात को सोने से पहले लें। याद रखें कि इसके बाद पानी न पीएं।
    • रात को सोते हुए देसी गाय का घी गर्म करके नाक में लगाने से खुश्की खत्म होती है।

    नकसीर: अगर आप नकसीर से परेशान है तो इसके लिए दिन में दो-तीन बार ब्रह्मी शरबत का सेवन करें। साथ ही नाक में देसी घी लगाने से भी फायदा होता है।

    नज़ला या जुकाम की परेशानी: नज़ले की पेरशानी के लिए कारवोल कैप्सूल को उबलते पानी में डालकर उसकी भाप लेने से भी काफी फायदा होता है। अगर आपके पास भाप लेने के लिए समय नहीं है तो उबले हुए पानी में कारवोल कैप्सूल डालकर अपने कमरे में रख लें, बशर्ते कमरा बंद हो।

    • अगर नियमित रूप से शाम को तुलसी के दो पत्ते दूध में उबालकर ले लें, तो जुकाम जल्दी ठीक होता है।
    • गर्म पेय के बाद ठंडा और ठंडे के एकदम बाद गर्म नहीं लेना चाहिए, इससे जुकाम होने का खतरा रहता है।
    • तेज धूप में काम करते समय बहुत ठंडा पीना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे बहुत जल्दी गला खराब होता है व यह जुकाम का कारण बनता है।
    सूखी खांसी: एक ग्राम सेंधा नमक और 125 ग्राम पानी को आधा होने तक उबालिये।
    • सुबह-शाम इस पानी को पीने से खांसी में आराम मिलता है।
    • खांसी आने पर सोंठ को दूध में डालकर उबाल लीजिये।
    • शाम को सोने से पहले इस दूध का सेवन करने से कुछ दिनों में खांसी ठीक हो जाती है।
    नियमित रूप से हल्का व स्वस्थ भोजन खाएं, फल व स्लाद को अपने आहार का हिस्सा बनाकर तंदरूस्ती पाएं।’’
                                                       -पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।