हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश High Choleste...

    High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल का काल हैं ये सब्जियां! शरीर की नस-नस में भरी गंदगी कर देती हैं साफ

    High Cholesterol
    High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल का काल हैं ये सब्जियां! शरीर की नस-नस में भरी गंदगी कर देती हैं साफ

    High Cholesterol: (सच कहूं/अनु सैनी) आज के दौर में कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है, हाई कोलेस्ट्रॉल न केवल हार्ट रोगों को जन्म देता है, बल्कि यह स्टोक और अन्य गंभीर बीमारियों का भी कारण बन सकता है, हालांकि अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके और बैलेंस डाइट बनाकर आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। खासकुर कुछ सब्जियां इस चीज में आपका काफी साथ दे सकती हैं, तो आइए हम आपको इन सब्जियों के बारे में बताते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में रामबाण साबित हो सकती हैं।

    भिंडी:- ये सब्जी घुलनशील फाइबर से भरपूर होती हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है, यह फाइबर पाचन तंत्र में कोलेस्ट्रॉल को बांधने और उसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है, साथ ही भिंडी के सेवन से दिल की धमनियों में प्लाक बनने की संभावना भी कम हो जाती है।

    पालक:- पालक एंटीआॅक्सीडेंट्स और विटामिन का बेहतरीन स्रोत है, यह धमनियों को कठोर होने से बचाता है, और खून के थक्के जमने की संभावना को कम करता है, इसमें मौजूद ल्यूटिन नामक तत्व धमनियों की दीवारों पर जमे कोलेस्ट्रॉल को हटाने में सहायक होता है, इसके अलावा पालक कम कैलोरी वाली सब्जी होने के कारण भी दिल के लिए लाभकारी होती है।

    ब्रोकोली:- ब्रोकोली में हाई फाइबर होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, यह सब्जी फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीआॅक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो धमनियों की दीवारों पर कोलेस्ट्रॉल के जमाव को रोकती है, इसके अलावा, ब्रोकोली विटामिन सी और ए का एक बेहतरीन स्रोत है, जो हेल्थ के लिए लाभकारी है।

    लहसुन:- लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सालों से एक बड़ी भूमिका निभा रहा है, इसमें एलिसिन नामक एक सक्रिय तत्व होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, रोजाना लहसुन का सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

    बैंगन: इसमें भी घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है, इसमें मौजूद फाइबर आतों में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को धीमा कर देती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने
    में मदद मिलती है, बैंगन में एंटीआॅक्सीडेंट भी होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को आॅक्सीडेटिव डैमेज से बचाते है।

    नोट: किसी आर्टिकल में दी गई टिप्स और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं, इस पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।