हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अल सुबह ताले ...

    अल सुबह ताले तोड़कर दुकान से घी का टीन चुराया

    Abohar News
    फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद

    चोर का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद, अज्ञात चोर बेखौफ लोहे की रॉड से तोड़ता रहा ताले

    अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। अबोहर के बाजार नंबर 9 में रविवार सुबह 6 बजे एक अज्ञात चोर देसी घी की दुकान से ताले तोड़कर हजारों रुपए (Abohar News) का घी चुराकर ले गया। जिसकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार बर्तन बाजार स्थित फुटेला देसी घी के संचालक अशोक कुमार फुटेला पुत्र मुकंद लाल फुटेला ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे उनके पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा तो दुकान के दोनों ताले टूटे हुए पड़े थे।

    यह भी पढ़ें:– वीडियो वायरल होने पर चोर ने वापस लौटाया बाइक

    उन्होंने अपनी ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो सुबह 6 बजे कंबल ओढ़े हुए एक अज्ञात चोर लोहे की रॉड से ताले तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। (Abohar News) इसी दौरान वह दोनों ताले तोड़ कर दुकान के अंदर घुसता और वहां से देसी घी की एक टीन उठाकर चला गया। जिसकी कीमत करीब 8500 रुपए थी। इधर थाना प्रभारी संजीव कुमार तरमाला ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here