हमसे जुड़े

Follow us

31.9 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सूने मकान में...

    सूने मकान में घुसकर लाखों का सामान चोरी, सीसीटीवी कैमरों की वायर काटकर फरार हुआ आरोपी

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़। नोहर कस्बे के सेक्टर नंबर 5 स्थित एक सूने मकान में घुसकर अज्ञात नहीं बल्कि पहचान किए गए आरोपी की ओर से चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। नोहर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मकान नंबर 4, सेक्टर 5, नोहर निवासी चेतराम कालेरा (66) पुत्र अमर सिंह कालेरा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका रिहायशी मकान एलआईसी ऑफिस के पास स्थित है। वह 28 मार्च को अपने परिवार सहित गांव सोती चला गया था। उसी दिन वह किसी कार्य से बाहर चला गया। प्रार्थी ने बताया कि उसके मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जो उसके पुत्र सिद्धार्थ के मोबाइल फोन से जुड़े हुए हैं। Hanumangarh News

    28 मार्च की रात करीब 9 बजे अचानक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखनी बंद हो गई। इस पर उसका पुत्र सिद्धार्थ अपने साथी अशोक के साथ तुरंत नोहर स्थित मकान पर पहुंचा। मौके पर पहुंचकर जैसे ही उन्होंने मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो एक व्यक्ति मकान के अंदर से दक्षिण दिशा की दीवार कूदकर एक थैला लेकर भागता दिखाई दिया। अशोक ने उस व्यक्ति की पहचान वसीम पुत्र असलम, वार्ड नंबर 7, खटीक मोहल्ला, नोहर के रूप में की। इसके बाद जब दोनों ने घर के अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था और सीसीटीवी कैमरों की वायर काटी हुई थी। घटना की सूचना तुरंत फोन के माध्यम से चेतराम कालेरा को दी गई।

    साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

    अगले दिन सुबह घर लौटने पर चेतराम कालेरा ने पाया कि आरोपी ने ताला तोड़कर घर में जबरन प्रवेश किया और चोरी की नियत से सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। चोरी हुए सामान में टाईमेक्स व टाइटन कंपनी की दो घड़ियां, अलेक्सा इको डॉट (एडेप्टर सहित), मार्शल स्पीकर, सैमसंग की दो टैबलेट (एक की-बोर्ड सहित), संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, हस्ताक्षरशुदा स्टांप, चार्जर, केबल सहित अन्य सामान तथा पूजा घर में रखे 2500 रुपए शामिल हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल कालूराम को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News