इन्द्रा कालोनी में अलसुबह हुई वारदात, डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, पुलिस ने जांच में जुटी
रोहतक (सच कहूँ न्यूज़)। Rohtak News: इन्द्रा कालोनी में अलसुबह चोर एक मकान के ताले तोड़कर लाखो रुपए के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पूरी वारदात घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पटना हाल निवासी इन्द्राकालोनी रामनाथ कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है और पूरा परिवार किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। मंगलवार सुबह चोर घर में घुसे और गेट के ताले तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, एलईडी व अन्य कीमती घरेलू सामान सहित नकदी चोरी कर ले गए। घटना का पता उस वक्त लगा जब सुबह वह डयूटी से वापिस घर पहुंचा तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए है और सारा सामान गायब है। रामनाथ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। Rohtak News
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि चार नकाबपोश युवक गेट का ताला तोड़कर घर में घुस रहे है और सामान लेकर बाहर निकलते हुए भी दिखाई दिए। पुलिस ने इस संबंध में रामनाथ की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:– Share Market Update: शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी















