हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ताले तोड़ एसबी...

    ताले तोड़ एसबीआई शाखा में घुसे चोर, तोड़ा सीसीटीवी कैमरा

    Hanumangarh News
    ताले तोड़ एसबीआई शाखा में घुसे चोर, तोड़ा सीसीटीवी कैमरा

    काटे तार, बिखेरा कागजी रिकॉर्ड

    हनुमानगढ़। संगरिया थाना क्षेत्र के गांव लीलांवाली स्थित एसबीआई शाखा में रात्रि को ताले तोड़कर घुसे अज्ञात चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया। चोर बैंक शाखा के मुख्य दरवाजे सहित अन्य जगहों पर लगे तोड़ तोड़कर शाखा परिसर में तो घुस गए लेकिन कैशरूम तक नहीं पहुंच पाए। इस कारण बैंक शाखा में चोरी की बड़ी वारदात टल गई। हालांकि चोरों ने बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। एक कैमरा भी तोड़ दिया। शाखा का कागजी रिकॉर्ड बिखेर दिया। Hanumangarh News

    टली बड़ी वारदात, लीलांवाली एसबीआई शाखा का मामला | Hanumangarh News

    इस संबंध में बैंक शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ संगरिया पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक शाखा लीलांवाली के प्रबंधक गौतम यादव (38) पुत्र प्रकाश वीर यादव निवासी बहरोड़ जिला कोटपुतली ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि सोमवार सुबह करीब 9.15 बजे वह एवं उसका स्टाफ जब बैंक शाखा पहुंचे तो शाखा परिसर के ताले टूटे हुए मिले। इसकी सूचना तत्काल संगरिया पुलिस थाना में दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजे खोलने पर शाखा के मुख्य दरवाजे सहित पांच ताले टूटे हुए पाए गए। सीसीटीवी कैमरों के तार कटे हुए पाए गए। सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ पाया गया। बैंक शाखा का कागजी रिकॉर्ड बिखरा हुआ मिला। बैंक का कैशरूम सही पाया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश एएसआई रोहताश कुमार के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

    मालकिन के घर से भागी नौकरानी, कर गई ये बड़ा कारनामा!