हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब चोरों ने उड़ाए...

    चोरों ने उड़ाए लाखों की नगदी और सोने के आभूषण

    Abohar News
    गांव भंगरखेड़ा निवासी व्यक्ति के घर बीती रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों की नगदी और सोने के आभूषण चुरा लिए।

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव भंगरखेड़ा निवासी व्यक्ति के घर बीती रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों की नगदी और सोने के आभूषण चुरा लिए। इस घटना की सूचना खुईयां सरवर पुलिस को दी गई है। Abohar News

    इस बारे में जानकारी देते हुए सेवानिवृत अध्यापक मा. हंसराज ने बताया कि उनकी गांव के बाहर ही कोठी बनी हुई है। गत दिवस उसकी बेटी दामाद व अन्य रिश्तेदार घर पर आए हुए थे। रात्रि को पूरा परिवार घर में सोया हुआ था। आज सुबह जब वह करीब 5 बजे उठा तो देखा कि उनके कमरे के ताले टूटे हुए थे और कमरे की अलमारी पूरी तरह से खंगाली हुई थी। अलमारी में से 16 तोले सोना, डेढ़ लाख की नगदी, चांदी के जेवरात और अन्य सामान गायब था। उन्होंंने तुरंत इस बात की सूचना थाना खईयां सरवर पुलिस को दी, जिस पर डीएसपी अरुण मुंडन व थाना प्रभारी परमजीत कुमार मौके पर पहुंचे और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए जांच शुरु कर दी है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– किसानों के बैंक खातों में बाढ़ राहत के 48 करोड़ हस्तांतरित: जिम्पा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here