हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी स्याना दो बंद...

    स्याना दो बंद मकानों में हजारों की नगदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए चोर, लोगों में दहशत

    Bulandshahr News
    नगर के वैरा फिरोजपुर मार्ग स्थित मोहल्ला मनसा देवी मंदिर में बंद पड़े दो मकान पर चोरों ने हजारों रुपए की नगदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

    बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। नगर के वैरा फिरोजपुर मार्ग स्थित मोहल्ला मनसा देवी मंदिर में बंद पड़े दो मकान पर चोरों ने हजारों रुपए की नगदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जबकि दो मकान में चोरी के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम इकलेडी देवेंद्र व नोएडा निवासी राहुल मोहल्ला मनसा देवी स्थित एक मकान में किराए पर रहते है। Bulandshahr News

    दोनों व्यक्ति किसी कार्य के चलते बाहर गए हुए थे। जिस कारण मकान में ताला लगा हुआ था। सोमवार की देर रात्रि बदमाश सीढ़ी लगाकर मकान की छत से घर में घुस गए। जहां चोरों ने देवेंद्र के कमरे का ताला तोड़कर 30 हजार की नगदी व घरेलू सामान चोरी कर लिया। जबकि राहुल के कमरे से 17 हजार की नगदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी किया। जिसके बाद चोरों ने पड़ोस में ही रहने वाले अनिल के घर का ताला तोड़कर भी चोरी की। एक ही रात में दो घरों में चोरी के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। Bulandshahr News

    कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अभी तक किसी भी मकान स्वामी द्वारा कोतवाली पर कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। नगर की बाहरी क्षेत्र की बस्तियों को चोर बना रहे हैं निशाना 2 दिन पूर्व नन्दपुरी निवासी लाल चौधरी के घर से रात के समय सिलेंडर व मोबाइल भी करके ले गए थे कर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याना पर दवा लेने साथ आए मरीज के मामा की बाइक पर भी चोरों ने किया था हाथ साफ। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– India-Canada Tension: कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए भारत सरकार की जरूरी सूचना

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here