हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    BJP Parivartan Yatra: भाजपा का परिवर्तन संकल्प यात्रा का तीसरा रथ रामदेवरा से रवाना

    BJP Parivartan Yatra
    भाजपा का परिवर्तन संकल्प यात्रा का तीसरा रथ रामदेवरा से रवाना

    BJP Parivartan Yatra: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया रवाना

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा के तीसरे रथ को आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रामदेवरा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रामदेवरा धाम में विशाल जनसभा का आयोजन भी किया गया। जनसभा को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, यात्रा संयोजक सांसद राजेन्द्र गहलोत, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित अन्य लोगों ने संबोंधित किया। BJP Parivartan Yatra

    इस बार भी मारवाड की धरती भाजपा को देगी आशीर्वाद : वसुंधरा राजे

    जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि बाबा रामदेवरा की यह धरती प्रेम के बंधन में बांधने वाली धरती है। आप लोग याद कीजीए यह वही धरती है जहां 11 मई 1998 को परमाणु परीक्षण किया गया था। आज उस भूमि पर हम खडे हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में हमारी सरकार ने हमेशा दुश्मनों को मुहंतोड जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चलते आज हमारे देश की साख और धाक बनी है। चाहे 2003 की रथ यात्रा हो या 2013 की हमें सदैव मारवाड की जनता ने आशीर्वाद दिया है। 2003 में मारवाड की 31 शीटों में से हमें 23 शीटें देने का काम किया। उसके बाद परिसीमन हुआ और 2013 के चुनाव में 33 शीटों में से 30 शीटों पर जिताकर भेजा। BJP Parivartan Yatra

    5 साल खून के आंसू रूलाने वाली सरकार को माफ नहीं करेगी जनता: सीपी जोशी

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश सुरक्षित हाथों में है हमारे बीच देश के एैसे रक्षामंत्री बैठे हैं जिन्होन सेना को खुली छूट देने का काम किया है। आज उधर से एक गोली चलती है तो हमारी ओर से भी गोलियों की गिनती नहीं होती। बाबा रामदेवरा के दरबार में आज जनता इस भ्रष्टाचारी, महिला, दलित, युवा और किसान विरोधी मुगलिया सरकार को सत्ता से उखाडने का मन बना चुकी है। प्रदेश की जनता परिवर्तन लाने को आतुर है, जनता का आक्रोश ज्वालामुखी बनकर फूटेगा। BJP Parivartan Yatra

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामदेवरा की धरती पर प्रदेश के लोग बाबा से आशीर्वाद लेने आते हैं। इस धरती के लोगों को पता है कि बीते पौने पांच सालों में कांग्रेस सरकार ने खून के आंसू रूलाया है। आप याद कीजीए इस बार भी चुनाव उसी दिसंबर माह में है जिस दिसंबर में विवादित ढांचा गिराने पर हमारी सरकार को राजस्थान में गिराया गया था। आप सभी यहां से संकल्प लेकर जाएं की 2023 के चुनाव में प्रदेश में कमल खिलाना है।

    इंडी एलायंस की क्या औकात जो सनातन धर्म का कुछ बिगाडे : शेखावत

    केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान पहले विकास में अग्रणी प्रदेशों में गिना जाता था। उस प्रदेश को आज दुष्कर्म, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, दलित उत्पीडन और तुष्टिकरण में नंबर वन बनाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है।

    इंडी एलायंस के नेता सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं तो उन्हे बता देना चाहता हूं, इस देश में शक, हूण, कुषाण, गौरी, गजनवी, गुलाम, खलीफा, अरब, तुर्क, मुगल, यवन और ना जाने कितने आंक्रांता आए लेकिन सनातन धर्म का कोई कुछ नहीं बिगाड पाया। कांग्रेस राज में अलगाववादी ताकतें प्रबल हो जाती हैं। जिसके चलते करौली, भीलवाडा, टोंक में दंगे होते हैं। ये लोग भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। कभी श्रीराम सेतु पर सवाल खडे करते हैं। भारत तेरे टुकडे होंगे जैसे नारे लगाने वाले लोगों का साथ देकर ये लोग तुष्टिकरण को बढावा देते है।

    पोकरण जैसी नगरपालिका में एक साल में 15 ईओ के तबादले : राजेन्द्र सिंह राठौड

    नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामदेवरा की धरती से परिवर्तन संकल्प यात्रा का आगाज करने के लिए हमारे बीच देश की तीसरी सबसे बडी सेना का नेतृत्व करने वाले राजनाथ सिंह मौजूद हैं। इनके कुशल नेतृत्व के चलते आज भारत लगभग 80 देशों को स्वनिर्मित हथियार निर्यात करने लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान फसल बीमा के नाम से किसानों को सुरक्षा चक्र दिया था। लेकिन प्रदेश की गहलोत सरकार के राज में उस फसल बीमा के पैसों को भी खा गए। आज नाचना मोहनगढ में लोग लंबे समय से किसान धरने पर बैठे हैैं।

    प्रधानमंत्री को लेकर जनता में अनर्गल भ्रम फैला रही कांग्रेस Jaipur: अर्जुनराम मेघवाल

    केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे खिलाफ कांग्रेस के लोग भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि भाजपा सत्ता में आई तो आरक्षण खत्म कर देगी। कभी कहते है कि संविधान बदल देंगे, एैसा दुष्प्रचार करने वाले लोगों को यह पता होना चाहिए कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब संविधान को हाथी पर रखकर जनता के बीच पहुुंचे थे। जबकि नरेन्द्र मोदी संविधान को झुककर दंडवत प्रणाम करते हैैं। संसद में जाते हैं तो वहां भी वो साष्टांग दंडवत करते हैं। एैसा व्यक्ति देश की संस्थाओं को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है। आप लोग भ्रम में ना आएं भाजपा को मजबूत करने के लिए हम सभी को एकजुट रहना होगा।

    केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध इस कदर बढा है कि लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। प्रदेश में बिजली संकट गहरा चुका है, किसानों की फसलें सूख रही हैं। प्रदेश की गहलोत सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को निराश किया है। BJP Parivartan Yatra

     

    यह भी पढ़ें:– सेना प्रमुख ने कश्मीर घाटी में एलओसी का लिया जायजा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here