हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More

    तीसरे विश्व युद्ध की आहट, रूस-यूक्रेन में चरम पर तनाव

    Joe Biden News
    Joe Biden Prostate Cancer: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को गंभीर प्रोस्टेट कैंसर!

    तुरंत यूक्रेन छोड़ दें अमेरिकी नागरिक : बाइडेन

    वॉशिंगटन (एजेंसी)। रूस और नाटो सेनाओं के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर तीसरे विश्व युद्ध की आहट को तेज कर दिया। हालात इस कदर मुश्किल हो चुके हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने देश के नागरिकों को तुरंत यूक्रेन छोड़ने के लिए कह दिया है। ठइउ न्यूज से बात करते हुए बाइडेन ने कहा कि अमेरिका और रूस की सेना के बीच कभी भी सीधी लड़ाई शुरू हो सकती है। अमेरिकी राष्टÑपति ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक के साथ हम तकरार की हालत में हैं। यह बहुत ही गंभीर स्थिति है और जल्द ही मामला और ज्यादा बिगड़ने की आशंकाएं बढ़ गई हैं। अमेरिकी नागरिकों को शीघ्रत से यूक्रेन से बाहर निकलना चाहिए। वहीं यूक्रेन में सेना भेजने के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘वहां पर सेना भेजने का अर्थ है कि विश्व युद्ध की शुरूआत।

    अमेरिकी विदेश विभाग के एक सलाहकार ने चेतावनी जारी की है, ‘अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करता है, तब अमेरिका अपने नागरिकों को निकालने की स्थिति में नहीं होगा। वहीं, अमेरिकी थिंक टैंक यह चेतावनी भी जारी कर चुका है कि रूसी सेना फुल स्केल युद्ध शुरू करती है तो उसके टैंक सिर्फ 48 घंटे में यूक्रेन की राजधानी कीव में दाखिल हो जाएंगे। युद्ध के संभावित खतरे के बीच रूस ने भी अपनी तैयारी कर ली है। रूस ने बेलारूस की सेना के साथ युद्धाभ्यास शुरू किया। हाल के सालों की बात करें तो ये सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है। इसमें टैंक, लड़ाकू विमान और एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के साथ हजारों सैनिक भाग ले रहे हैं। बेलारूस में यह अभ्यास 20 फरवरी तक चलेगा। रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि इसमें 30 हजार से अधिक रूसी सैनिक भाग लेंगे।

    युद्ध के बढ़ते खतरे के बीच अमेरिका ने बीती रात यूक्रेन को हथियारों की दूसरी खेप भेज दी है। इससे पहले भी अमेरिका की तरफ से 200 मिलियन डॉलर के सुरक्षा सहायता यूक्रेन भेजी गई थी। पूर्वी यूरोप में तनाव के मद्देनजर अमेरिका 8500 सैनिक हाई अलर्ट पर भी हैं। वहीं ब्रिटेन ने भी यूक्रेन को बड़ी संख्या में अत्याधुनिक एंटी टैंक मिसाइलें और एंग्लो-स्वीडिश एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलें सौंप दी है। आशंकाए प्रबल हैं कि रूस की ओर से यूक्रेन की सीमा पर सबसे पहले टैंकों से हमला हो सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here